ऐसे घर बैठे खुद ही बनाएं अपना QR कोड

QR कोड को तो आपने देखा ही होगा। अगर आपने नहीं देखा होगा , लेकिन नाम तो जरूर सुना होगा। वैसे आप में से कई लोग पेटीएम यूज करते होंगे, उन्हें तो इसके बारे में जरूर पता होगा। वैसे नही मालूम तो चलिए हम आपको बता देते हैं।

क्यूआर कोड का पूरा नाम क्विक रिस्पॉन्सिबल कोड है। इसे ट्रेड मार्क के तौर पर देखा जाता है। इस छोटे से बार कोड में कई सारी जानकारियां रहती हैं। इसे मोबाइल और क्यूआर कोड स्कैनर के जरिए पढ़ा जा सकता है। इसका यूज अब बड़े पैमाने पर हो रहा है। आप भी चाहें तो अपना क्यूआर कोड बना सकते हैं और उसे अपने प्रोडक्ट या अपने विजिटिंग कार्ड या टी-शर्ट पर छपवा सकते हैं। तो आइए जानते हैं कैसे बनाएं खुद का QR कोड?

सबसे पहले अपने मोबाइल में गूगल प्ले-स्टोर से QR Barcode Generator ऐप डाउनलोड करें और उसे इंस्टॉल करें। अब ऐप के ड्रॉप-डाउन मेनू में टेक्स्ट (text) पर क्लिक करें और अपने बारकोड के टाइप चुनें।