दिल्ली सरकार ने कोरोना हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर किया जारी, मिलेगी वायरस से जुड़ी जानकारी

दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस हेल्पलाइन व्हाट्सएप नंबर जारी किया है। लोग इस चैटबॉट के जरिए कोविड-19 (Covid-19) वायरस से जुड़ी अहम जानकारी हासिल कर सकेंगे। बता दें कि दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग की तरफ से चैटबॉट सेवा को इस वायरस से संबंधित विश्वसनीय जानकारी देने के लिए उपलब्ध कराया गया है। वहीं, भारत सरकार ने गुरुवार को आरोग्य सेतु मोबाइल एप लॉन्च था।
इस चैटबॉट सर्विस को इस्तेमाल करने के लिए लोगों को अपने फोन में इस +91 88000 07722 नंबर को सेव करना होगा। अब व्हाट्सएप पर जाकर इस नंबर पर हाई लिखकर भेजना होगा। इसके बाद यह हेल्पलाइन नंबर लोगों को कोरोना वायरस के टेस्टिंग सेंटर, लक्षण समेत अन्य जानकारी अंग्रेजी भाषा में देगा। सूत्रों की मानें तो इस चैटबॉट को जल्द हिंदी भाषा का सपोर्ट मिलेगा।
इस चैटबॉट की खास बात यह है कि लोगों को इससे ई-पास, नाइट शेल्टर और सीएम रिलीफ फंड की जानकारी मिलेगी।
भारत सरकार ने पिछले महीने माय गोव कोरोना हेल्पडेस्क सेवा को लॉन्च किया था। इस हेल्पडेस्क में अलग-अलग राज्यों के हेल्पलाइन नंबर मौजूद हैं। वहीं, यह हेल्पडेस्क अंग्रेजी और हिंदी भाषा को सपोर्ट करता है।
भारत सरकार ने गुरुवार को कोरोना वायरस पर लगाम लगाने के लिए आरोग्य सेतु (Aarogya Setu) नाम का मोबाइल एप लॉन्च किया था। सरकार इस एप के जरिए संक्रमित लोगों की लोकेशन को ट्रैक कर सकेगी। साथ ही सरकार इस प्लेटफॉर्म के जरिए यह जान सकेगी कि यूजर्स मरीजों के संपर्क में है या नहीं।
- Coronavirus: लॉकडाउन के दौरान खाली समय में इन तरीकों से निखारें अपनी पर्सनालिटी
- स्मार्टफोन के ग्रीन सिग्नल से चीन कर रहा है कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान
- Coronavirus: TikTok मदद के लिए आया आगे, भारत को दिए 100 करोड़ के मेडिकल सूट और मास्क
- Coronavirus: यह वेबसाइट बताएगी आपके नजदीक कौन-सी दुकान खुली है या बंद