Coronavirus: यह वेबसाइट बताएगी आपके नजदीक कौन-सी दुकान खुली है या बंद

लॉकडाउन के चलते घर से बाहर कौन-सी दुकान खुली है या कौन-सी बंद है इसका पता लगााना बहुत मुश्किल हो जाता है। लेकिन इस समस्या को खत्म करने के लिए क्विकर ने एक खास stillopen.in वेबसाइट लॉन्च की है, जिसके जरिए यूजर्स को घर बैठे ही जानकारी मिल जाएगी कि उनके आसपास कौन-सी दुकान खुली है या बंद है। तो आइए जानते हैं इस साइट के बारे में विस्तार से...
क्विकर ने stillopen.in नाम से वेबसाइट को लॉन्च किया है। यूजर्स इस वेबसाइट के जरिए जान सकेंगे कि उनके आसपास कौन-सी दुकान खुली है या बंद है। यह वेबसाइट अपने यूजर्स को अस्पतालों, फार्मेसियों, कोरोना वायरस सेंटर और अन्य दुकानों की जानकारी भी देगी।
सबसे पहले आपको इस वेबसाइट पर जाकर अपनी लोकेशन डालनी होगी। इसके बाद आपके सामने नजदीकी स्टोर से लेकर अस्पताल तक की लिस्ट आ जाएगी। साथ ही यह वेबसाइट आपको दुकानों और अस्पतालों की दूरी की जानकारी देगी, जिससे आप अपनी नजदीकी दुकान जाकर जरूरी सामान खरीद सकेंगे। इसके अलावा आपको इस साइट पर दुकानों और अस्पताल से संबंधित जानकारी के साथ फीडबैक करने की सुविधा भी मिलेगी।
क्विकर की नई साइट हैदराबाद, चेन्नई, पुणे, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, दिल्ली, गुड़गांव, नोएडा, ग्वालियर, गाजियाबाद, फरीदाबाद, लखनऊ, कोलकाता, अहमदाबाद, पटना, इंदौर, जयपुर, कोच्चि, चंडीगढ़, कोयम्बटूर, सिकंदराबाद और बेंगलुरु के यूजर्स के लिए उपलब्ध है।
- BSNL ने दो खास प्रीपेड प्लान किए पेश, मिलेगा 500GB डाटा
- कोरोना वायरस से संक्रमितों के इलाज में जुटे डॉक्टरों की मदद कर रहे हैं ये रोबोट
- झटका देने की तैयारी में टेलीकॉम कंपनियां, 149 रुपये के प्लान के लिए देने पड़ सकते हैं 298 रुपये
- Coronavirus: Jio का बड़ा तोहफा, 6 करोड़ से अधिक ग्राहकों को 17 अप्रैल तक कॉलिंग के लिए नहीं देने होंगे पैसे