Coronavirus: TikTok मदद के लिए आया आगे, भारत को दिए 100 करोड़ के मेडिकल सूट और मास्क

चीन की वीडियो शेयरिंग एप टिक टॉक ने भारत सरकार को कोरोना वायरस से लड़ने के लिए 100 करोड़ के मेडिकल इक्विपमेंट दिए हैं, जिसमें 4,00,000 प्रोटेक्टिव सूट और 2,00,000 लाख मास्क शामिल हैं। टीक टॉक का कहना है कि हमारे इस कदम से कोरोना वायरस को रोकने में मदद मिलेगी। आपको बता दें कि कोरोना वायरस की वजह से देश में 50 लोगों की मौत हो गई हैं। 1965 इस वायरस से संक्रमित हैं और 144 लोग ठीक हो गए हैं।
टिक टॉक का कहना है कि हमने प्रोटेक्टिव सूट और मास्क डॉक्टर्स की सुरक्षा के लिए दिए हैं। वायरस से सबसे ज्यादा डॉक्टर्स ही रहते है और ऐसे में उनके संक्रमित होने की संभावना ज्यादा रहती है। वहीं, दूसरी तरफ टिकटॉक के आधिकारिक पोस्ट में भी कहा गया है कि हम इस मुश्किल समय में भारत सरकार के साथ खड़े है।
आपको बता दें कि टिक टॉक ने दिल्ली और महाराष्ट्र की सरकार के मेडिकल कर्मचारियों को 2 लाख मास्क दिए हैं। साथ ही कंपनी ने कहा है कि आने वाले समय में हम देश के नागरिकों के साथ हैं और उनकी सुरक्षा करेंगे।
Larsen & Toubro (L&T) ने कोविड-19 (COVID 19) वायरस से लड़ने के लिए पीएम राहत कोष में 150 करोड़ रुपये का दान दिया था। इसके साथ ही कंपनी ने 1.60 लाख ठेका कर्मचारियों की सहायता के लिए 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया था।