सावधान: 12 घंटे से गेम खेल रहा था दिल्ली का लड़का, हो गया पैरलाइज, करानी पड़ी स्पाइन की सर्जरी
करीब एक साल तक उसकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती रही, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि उसे स्पाइनल ट्यूबरकुलोसिस (रीढ़ की टीबी) है। जब वह अस्पताल पहुंचा, तब उसकी हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और पेशाब करने में भी कठिनाई हो रही थी।

विस्तार
मोबाइल की लत बहुत ही खतरनाक है, चाहे वह किसी भी किस्म का हो। किसी को रील देखने का लत है तो कोई दिनभर सोशल मीडिया स्क्रॉल कर रहा है। कोई गेम खेलकर अपने समय और शरीर दोनों को बर्बाद कर रहा है। अब देश की राजधानी दिल्ली से एक ऐसी खबर आई है जिसने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। एक 19 साल का लड़का गेम खेलते हुए पैरालाइज हो गया। वह करीब 12 घंटे से लगातार गेम खेल रहा है। फिलहाल स्पाइनल सर्जरी के बाद वह बेड रेस्ट पर है।
दिल्ली में एक 19 साल के लड़के को गंभीर रीढ़ की समस्या के बाद सर्जरी करानी पड़ी, जिसकी वजह बनी उसकी PubG गेम की लत और 12 घंटे से ज्यादा कमरे में अकेले रहने की आदत। इस आदत ने धीरे-धीरे उसकी रीढ़ की हड्डी को झुका दिया और उसे पेशाब पर नियंत्रण खोने जैसी समस्याएं होने लगीं।
करीब एक साल तक उसकी हालत धीरे-धीरे बिगड़ती रही, लेकिन यह पता नहीं चल पाया कि उसे स्पाइनल ट्यूबरकुलोसिस (रीढ़ की टीबी) है। जब वह अस्पताल पहुंचा, तब उसकी हालत इतनी बिगड़ चुकी थी कि वह ठीक से चल भी नहीं पा रहा था और पेशाब करने में भी कठिनाई हो रही थी।
इंडियन स्पाइनल इंजरीज सेंटर (ISIC) के डॉक्टरों ने बताया कि लड़के की रीढ़ में एक गंभीर विकृति थी जिसे kypho-scoliosis कहा जाता है। इसमें रीढ़ आगे और साइड की ओर दोनों तरफ से झुक जाती है। MRI स्कैन में सामने आया कि रीढ़ की दो हड्डियां (D11 और D12) टीबी से संक्रमित थीं और उनमें पस (मवाद) जमा हो गया था, जिससे स्पाइनल कॉर्ड पर दबाव पड़ रहा था।
- Password की छुट्टी: Microsoft अकाउंट के लिए अब पासवर्ड की जरूरत नहीं, कंपनी ने कहा- कुछ अच्छा चुनें
- Neuralink: न्यूरालिंक के चिप को FDA ने दी मंजूरी, अक्षम लोग भी बोल सकेंगे
- YouTube: पैसों की हो रही बारिश, यूट्यूब ने तीन साल में भारतीय क्रिएटर्स को दिए 21,000 करोड़ रुपये
- Made In India: टिम कुक का बड़ा बयान, मेड इन इंडिया होंगे अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone