CrowdStrike: ग्लोबल आउटेज के बाद क्राउडस्ट्राइक के सीईओ ने मांगी माफी, कहा- यह साइबर अटैक नहीं था
कंपनी के सीईओ ने शुक्रवार को कहा कि साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक ने उस बग को फिक्स कर दिया है जिसके कारण दुनियाभर में ये दिक्कतें हुई हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने भी अलग से कहा है कि सभी तरह की खामियों को दूर कर लिया गया है और 365 एप्स के साथ भी कुछ दिक्कतें आ रही थीं उन्हें भी फिक्स कर दिया गया है।

विस्तार
साइबर सिक्योरिटी कंपनी CrowdStrike ने उस बग को तो फिक्स कर दिया है जिसके कारण 19 जुलाई 2024 को दुनिया थम गई थी। CrowdStrike के एक अपडेट के कारण ही दुनियाभर के माइक्रोसॉफ्ट विंडोज सिस्टम ठप पड़ गए थे जिसके बाद एयरपोर्ट से लेकर बैंक, एटीएम और शेयर बाजार तक बंद हो गए।
इस पूरे कांड के बाद कंपनी के सीईओ ने शुक्रवार को कहा कि साइबर सुरक्षा फर्म क्राउडस्ट्राइक ने उस बग को फिक्स कर दिया है जिसके कारण दुनियाभर में ये दिक्कतें हुई हैं। माइक्रोसॉफ्ट ने भी अलग से कहा है कि सभी तरह की खामियों को दूर कर लिया गया है और 365 एप्स के साथ भी कुछ दिक्कतें आ रही थीं उन्हें भी फिक्स कर दिया गया है।
क्राउडस्ट्राइक के सीईओ जॉर्ज कर्ट्ज ने इससे पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा था कि बग की पहचान कर ली गई है और फिक्स करने पर तेजी से काम हो रहा है। यह कोई साइबर अटैक नहीं है। यह दिक्कत एक सिंगल कंटेंट अपडेट की वजह से हुआ जो कि क्राउडस्ट्राइक के फाल्कन से जुड़ा था। इस बग से Mac और Linux सिस्टम प्रभावित नहीं हुए हैं। इस घटना के बाद शुरुआती ट्रेडिंग में CrowdStrike के शेयर 12% और माइक्रोसॉफ्ट के 1.4% डाउन थे।
- Reliance Q1 Results: जियो के नेटवर्क पर डाटा खपत 4400 करोड़ जीबी के पार, दुनियाभर में सबसे ज्यादा
- वेटिंग टिकट के साथ अब नहीं कर सकते सफर, जानें सच
- WhatsApp: ऑटोमैटिक ट्रांसलेशन के लिए नहीं होगा गूगल का इस्तेमाल, मेटा खुद ही है सक्षम
- Microsoft Outage: ‘अब नहीं है आउटेज की समस्या’, केंद्र सरकार ने कहा- स्थिति को सामान्य करने के प्रयास जारी