Covid 19 Vaccine: गूगल ने डूडल बनाकर वैक्सीन लगावाने के लिए किया प्रेरित

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 01 May 2021 12:08 PM IST
सार

गल ने आज के डूडल के साथ तीन मैसेज दिए हैं जिनमें वैक्सीन लगवाएं, मास्क पहनें और जीवन बचाएं शामिल हैं।

विज्ञापन
covid 19 vaccine google doodle encourages people to Get vaccinated Wear a mask and save Lives
covid 19 वैक्सीन: गूगल डूडल - फोटो : Google

    विस्तार

    गूगल हर मौके पर डूडल बनाकर लोगों को तमाम तरह के मैसेज देता है। आमतौर पर 1 मई को गूगल मजदूर दिवस का डूडल बनाता है, लेकिन आज यानी 2021 के मजदूर दिवस के दिन गूगल ने कोरोना वैक्सीन के लिए डूडल बनाया ह। गूगल ने डूडल बनाकर लोगों को वैक्सीन लगवाने के लिए प्रेरित किया है।

    गूगल के आज के डूडल में ‘G’, ‘O’, ‘O’, ‘G’, ‘L’ और ‘E’ मास्क पहने हुए हैं और बैंडेड लगे हाथ दिखा रहे हैं जिसका मतलब है कि सभी ने वैक्सीन लगवा ली है। मास्क और वैक्सीन के मैसेज के साथ-साथ गूगल के डूडल के अल्फाबेच ने सोशल डिस्टेंसिंग का भी मैसेज दिया है। सभी अल्फाबेट एक निश्चित दूरी पर खड़े हैं।

    विज्ञापन

    सभी अल्फाबेट कैरेक्टर खुशी के मारे उछल रहे हैं और कोरोना के खिलाफ जीत का जश्न मना रहे हैं। गूगल ने आज के डूडल के साथ तीन मैसेज दिए हैं जिनमें वैक्सीन लगवाएं, मास्क पहनें और जीवन बचाएं शामिल हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि आज यानी 1 मई से देश के कई राज्यों में 18-45 साल के लोगों को वैक्सीन लगाने की शुरुआत हो गई है, हालांकि वैक्सीन की कमी के कारण कई राज्यों ने 18-45 आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगाने से मना कर दिया है। यदि आपने रजिस्ट्रेशन करा लिया है तो आप कोविन पोर्टल पर पिन कोड डालकर चेक कर सकते हैं कि आपके इलाके में वैक्सीन के लिए स्लॉट कब खाली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें