जनवरी-मार्च तिमाही में एपल का मुनाफा 6.63 लाख करोड़ के पार, आईफोन 12 की जबरदस्त सेल

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Apr 2021 05:06 PM IST
सार

जनवरी-मार्च तिमाही में आय 54 फीसदी बढ़कर 89.6 अरब डॉलर यानी करीब 6.63 लाख करोड़ रुपये हुई है

Apple iPhone 12 Most Popular in Series says ceo Tim Cook
iPhone 12 - फोटो : AMAR UJALA

    विस्तार

    एपल की लेटेस्ट आईफोन 12 सीरीज धमाल मचा रही है। आईफोन 12 सीरीज के iPhone 12 को दुनियाभर में खूब पसंद किया जा रहा है। साल 2021 की पहली तिमाही में iPhone 12 सबसे ज्यादा लोकप्रिय मॉडल के रूप में सामने आया है। एपल के सीईओ टिम कुक ने कहा कि पहली तिमाही में iPhone 12 लोकप्रियता के मामले में टॉप पर रहा है, वहीं iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max को भी लोगों ने खूब पसंद किए हैं।

    जनवरी-मार्च तिमाही में आय 54 फीसदी बढ़कर 89.6 अरब डॉलर यानी करीब 6.63 लाख करोड़ रुपये हुई है, जबकि कंपनी का मुनाफा दोगुने से बढ़कर 23.6 अरब डॉलर यानी करीब 1.74 लाख करोड़ रुपये हो गया। एपल की आमदनी में 50 फीसदी योगदान आईफोन का रहा है।

    पहली तिमाही में आईफोन की बिक्री 48 अरब डॉलर यानी करीब 3.5 लाख करोड़ रुपये से अधिक की रही है। सालाना स्तर पर देखा जाए तो इसमें 66 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है जो कि पिछले कई सालों के मुकाबले अधिक है। एपल के सीएफओ लूका मेस्त्री ने कहा है कि भारत समेत कई बाजारों में आईफोन ने अच्छा प्रदर्शन किया।

    बता दें कि एपल ने हाल ही में आईफोन 11 के कुछ मॉडल की बैटरी को फ्री में बदलने का एलान किया है, हालांकि बैटरी बदलने से पहले एपल इस बात की जांच करेगा कि वाकई बैटरी में दिक्कत है या नहीं। कई आईफोन 11 यूजर्स की शिकायत है कि उनके फोन में बैटरी हेल्थ के बारे में गलत जानकारी दी जा रही है। इस शिकायत के बाद ही एपल ने बैटरी बदलने का फैसला लिया है।

    एपल ने कहा है कि आईफोन 11 के कुछ मॉडल एक बग के कारण प्रभावित हुए हैं जिसके बाद उनमें तेजी से बैटरी खत्म होने की समस्या देखी जा रही है। इस बग की वजह से बैटरी की परफॉर्मेंस भी खराब हो रही है। रिपोर्ट के मुताबिक आईफोन 11 सीरीज के सभी मॉडल में यह समस्या है यानी iPhone 11, iPhone 11 Pro औरiPhone 11 Pro Max में बैटरी ड्रेनिंग की समस्या आ रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें