18+ टीकाकरण: एक मई से आपके इलाके में कहां लगेगा टीका, पिन कोड से ऐसे करें चेक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 30 Apr 2021 04:07 PM IST
सार

आप पिन कोड और जिला के नाम से वैक्सीन लगाने वाले अस्पताल और खाली स्लॉट के बारे में जानकारी ले सकेंगे।

covid 19 vaccine registration for 18 plus How to Check your nearest vaccination center and slots availability
cowin app - फोटो : cowin app

    विस्तार

    1 मई से 18 साल से अधिक उम्र के लोगों को भी कोरोना वैक्सीन दी जाने वाली है लेकिन अभी तक किसी को स्लॉट नहीं मिला है। 18-45 उम्र वर्ग के लोगों के लिए रजिस्ट्रेशन 28 अप्रैल से शुरू हुआ है। पहले ही दिन 1.32 करोड़ लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है। हेवी ट्रैफिक के कारण रजिस्ट्रेशन के दौरान कोविन पोर्टल क्रैश भी हो गया था, हालांकि बाद में पोर्टल आराम से काम कर रहा है।

    18 साल से अधिक उम्र के लोगों ने रजिस्ट्रेशन तो करा लिया है लेकिन उन्हें फिलहाल स्लॉट नहीं दिख रहा है लेकिन आपको बता दें कि कल यानी 1 मई को कोविन पोर्टल को राज्य सरकार से प्राप्त जानकारी के मुताबिक अपडेट किया जाएगा जिसके बाद आप कोविन पोर्टल पर बिना लॉगिन किए ही स्लॉट के बारे में जानकारी हासिल कर सकेंगे।

    किस अस्पताल में कितने स्लॉट हैं खाली?

    यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपके इलाके के किसी अस्पताल में वैक्सीन के लिए कितने स्लॉट खाली हैं तो आपको Cowin.gov.in पर जाना होगा। उसके बाद होम पेज पर ही आपको सर्च बार मिलेगा जिसमें आप पिन कोड और जिला के नाम से वैक्सीन लगाने वाले अस्पताल और खाली स्लॉट के बारे में जानकारी ले सकेंगे। सर्च करने के बाद जैसे ही आपको किसी तारीख पर स्लॉट दिखता है तो उस दिन आप उस अस्पताल में जाकर वैक्सीन लगवा सकते हैं। आपको अस्पताल में फोन करने की कोई जरूरत नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें