Coronavirus: सरकार ने Facebook और TikTok को फर्जी खबर फैलाने वाले यूजर्स को हटाने का दिया आदेश

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 08 Apr 2020 11:39 AM IST
विज्ञापन
Coronavirus indian governmnet told facebook and tiktok to remove users spreading fake information know about it
Apps - फोटो : demo pic

    भारत सरकार के इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकि मंत्रालय ने फेसबुक और टिक टॉक को अपने प्लेटफॉर्म से उन यूजर्स को हटाने का आदेश दिया है, जो इस समय कोरोना वायरस से जुड़ी गलत जानकारी फैला रहे हैं। सरकार का मानना है कि लोगों तक वायरस की सही जानकारी नहीं पहुंच रही है। साथ ही फर्जी खबरें कोरोना वायरस के खिलाफ अभियान को कमजोर बना रही हैं। इसके अलावा सोशल मीडिया कंपनियों को गलत जानकारी फैलाने वाले यूजर्स का ब्योरा रखने को भी कहा गया है।

    सरकार के मुताबिक, जरूरत पड़ने पर सोशल मीडिया कंपनियों को यूजर्स का ब्योरा पुलिस और जांच एजेंसियों के साथ शेयर करना होगा, जिससे फर्जी खबर फैलाने वालों पर लगाम लगाई जा सकेगी। सरकार के इस कदम से लोगों को वायरस की सही जानकारी मिलेगी।

    विज्ञापन

    इलेक्ट्रॉनिक और सूचना प्रौद्योगिकि मंत्रालय ने कहा है कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गलत जानकारी देने वाले ऑडियो और वीडियो मैसेज डाले जा रहे हैं, जिससे लोग गुमराह हो रहे हैं। मंत्रालय ने फेसबुक और टिक टॉक जैसी कंपनियों को गलत मैसेज और वीडियो हटाने के लिए कहा है, जिससे कोरोना के खिलाफ जारी अभियान और मजबूत हो सके। वहीं, दूसरी तरफ आईएएमएआई ने कहा है कि सरकार को वीडियो और मैसेज को हटाने के लिए कानूनी तरीके से आदेश देना होगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर कोरोना वायरस को लेकर फैलाए जा रहे अफवाह को लेकर व्हाट्सएप ने बड़ा फैसला लिया है। व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग को सीमित कर दिया है। व्हाट्सएप यूजर्स अब किसी मैसेज को एक बार में ही सिर्फ एक ही यूजर को फॉरवर्ड कर सकेंगे। इससे पहले किसी मैसेज को एक बार में पांच लोगों को फॉरवर्ड करने की सुविधा थी, हालाकि यह फीचर एक अपडेट के बाद ही एक्टिव होगा।

    दरअसल कोरोना वायरस को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की फर्जी खबरें शेयर की जा रही हैं जो कि ट्विटर, गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियों के लिए चुनौती हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए फेसबुक के स्वामित्व वाली कंपनी व्हाट्सएप ने मैसेज फॉरवर्डिंग की नई सीमा तय की जिसके मुताबिक आप किसी मैसेज को एक बार में सिर्फ एक ही आदमी को फॉरवर्ड कर सकते हैं। इससे पहले फेसबुक ने भी अपने प्लेटफॉर्म पर फेक न्यूज पर लगाम लगाने के लिए इस तरह का फैसला लिया है। वहीं गूगल भी फर्जी खबरों को फ्लैग कर रहा है। इसके अलावा माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर भी फर्जी खबरों को रोकने के लिए फिल्टर कर रहा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें