कोरोना संक्रमण के कारण ऑनलाइन पेमेंट में आई तेजी, जून में लोगों ने जमकर किया यूपीआई का इस्तेमाल

विस्तार
आज से ठीक चार साल पहले भारत सरकार ने डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए नोटबंदी की थी। हालांकि, सरकार कड़े प्रायसों के बावजूद डिजिटल पेमेंट को उस मुकाम पर नहीं पहुंचा पाई थी, जिसपर वह पहुंचाना चाहती थी। लेकिन अब कोरोना संक्रमण के कारण डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल एकदम से बढ़ा है। ज्यादातर लोग अब इस संक्रमण के खतरे को देखते हुए बिजली के बिल से लेकर ग्रॉसरी तक के लिए डिजिटल पेमेंट का सहारा ले रहे हैं।
नेशनल पेमेंट कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की डाटा रिपोर्ट के मुताबिक, जून में लोगों ने कोरोना के डर की वजह से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यानी यूपीआई का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया था। इसके साथ ही यूपीआई के जरिए 1.2 ट्रिलियन ट्रांसजेक्शन की गई थी।
गैट सिंपल टेक्नोलॉजी कंपनी के सीईओ नित्यानंद शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में ज्यादातर लोग बिजली के बिल से लेकर रिचार्ज तक के लिए ऑनलाइन भुगतान कर रहे हैं। जो लोग पहले ऑनलाइन ग्रॉसरी की खरीदारी नहीं करते थे, वह अब खरीदारी करने के साथ ऑनलाइन पेमेंट कर रह हैं। उन्होंने आगे कहा है कि भारत में डिजिटल पेमेंट का विकास जो पास साल में नहीं हुआ था, वो अब हुआ है।
- हर भारतीय को सस्ते और उन्हीं की भाषा में सूचना पहुंचाएगा गूगल: पिचाई
- डाटा संग्रह के लिए नियामक का प्रस्ताव, निजी जानकारी का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी कंपनियां
- पहली बार वर्चुअली आयोजित होगी रिलायंस इंडस्ट्रीज की AGM, एक लाख शेयरहोल्डर लेंगे हिस्सा!
- सस्ते स्मार्टफोन लॉन्च करने की गूगल ने नहीं की है घोषणा, किया जा रहा फर्जी दावा