Coronavirus: Uber और Flipkart ने मिलाया हाथ, लोगों के घरों तक पहुंचाएंगे जरूरी सामान

लॉकडाउन के दौरान लोगों तक जरूरी सामान पहुंचाने के लिए उबर (Uber) ने ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट के साथ साझेदारी की है। इससे पहले उबर ने बिग बास्केट और Spencer से हाथ मिलाया था। वहीं, कंपनी का कहना है कि हम इस मुश्किल समय में लोगों तक खाने-पीने के साथ जरूरी सामान पहुंचाना चाहते हैं, जिससे उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना न करने पड़े। साथ ही हम सरकार के दिशा-निर्देश का भी पालन करेंगे।
उबर के आधिकारिक ब्लॉग से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी की यह साझेदारी बी-टू-बी यानी बिजनेस-टू-बिजनेस है। दिल्ली, मुंबई और बेंगलूरू के लोगों को उबर और फ्लिपकार्ट की सेवाएं मिलेंगी।उम्मीद की जा रही हैं कि दोनों कंपनियों की सेवाओं का लाभ जल्द ही देश के अन्य शहरों के लोग उठा सकेंगे।
उबर इंडिया ने साफ कर दिया है कि लोगों तक सामान पहुंचाने के लिए किसी तरह का चार्ज नहीं वसूला जाएगा। साथ ही डिलीवरी के दौरान जितना पैसा आएगा, उतना उन ड्राइवर्स को दे दिया जाएगा, जो लोगों तक अपनी जान खतरे में डालकर सामान डिलीवर कर रहे हैं। इसके अलावा कंपनी ने यह भी कहा है कि हम सरकार के दिशा-निर्देश का भी पालान करेंगे।
उबर इंडिया और साउथ एशिया के डायरेक्टर प्रभजीत सिंह ने कहा है कि हमारे इस फैसले से कोरोना वायरस को रोकने में मदद मिलेगी। उन्होंने आगे कहा है कि लोग अपने घर रहें, जिससे इस महामारी की चेन को तोड़ा जा सकेगा।
पिछले महीने 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन करने की घोषणा की थी, जिसके बाद कंपनियों ने डिलीवरी न करने का कदम उठाया था।
- Coronavirus: इन साइट के जरिए ट्रैक कर सकेंगे कोरोना वायरस की जानकारी
- Coronavirus: टेलीकॉम कंपनियों को लगा झटका, मोबाइल रिचार्ज में आई 35 फीसदी की गिरावट
- Coronavirus Lockdown: घर में हो गए हैं बोर, तो Whatsapp पर खेलें ये मजेदार गेम
- Coronavirus: Airtel Digital TV का खास ऑफर, यूजर्स मुफ्त में देख सकेंगे ये खास चैनल