Google Search Trends: रोज आ रहे कोरोना के हजारों केस, लेकिन भारतीय सर्च कर रहे Pakistan vs England

विस्तार
भारत में रोज 50 हजार से अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं। एक दिन में अधिकतम मामले सामने आने का आंकड़ा 90 हजार तक पहुंच रहा है, लेकिन गूगल का सर्च ट्रेंड बता रहा है कि भारत में अब लोगों को कोरोना की फिक्र नहीं है। गूगल ने अगस्त महीने का सर्च ट्रेंड जारी किया है जिसके मुताबिक इस महीने भारत में लोगों ने गूगल पर सबसे ज्यादा Pakistan vs England सर्च किया है।गूगल सर्च ट्रेंड्स के मुताबिक अगस्त महीने में Pakistan vs England कीवर्ड के सर्च में +5,000 फीसदी का इजाफा देखने को मिला है।
वहीं दूसरे नंबर पर Pranab Mukherjee कीवर्ड रहा है जिसके सर्च में +4,000 फीसदी का इजाफा दिखा है। पूरे अगस्त महीने में पाकिस्तानी क्रिकेट टीम टॉप सर्च में रही है। स्वतंत्रता दिवस को लेकर देश में हर साल सर्चेज होते हैं लेकिन इस बार Independence Day कीवर्ड सर्च में +3,750 फीसदी का इजाफा रहा। वहीं Lebanon के सर्च में +2,100 फीसदी और COVID-19 prevention सर्च में +1,600 फीसदी का इजाफा दिखा है।
अगस्त महीने में कोरोना वायरस संबंधित सर्च में गृह मंत्री अमित शाह को लेकर सबसे ज्यादा सर्चेज हुए हैं। इस दौरान Amit Shah coronavirus कीवर्ड सर्च +4,100 फीसदी रहा है। अमित शाह के अलावा इस कैटेगरी में Vaccine for corona latest को लेकर +150% फीसदी, जबकि कोरोना वायरस टीका को लेकर सर्च में +90 फीसदी का इजाफा दिखा है। वैक्सीन को लेकर सबसे ज्यादा Sputnik और Sputnik vaccine कीवर्ड सर्च हुए हैं।
स्वतंत्रता दिवस को लेकर गूगल से पूछ गए सवाल?
- स्वतंत्रता दिवस के कितने साल पूरे हुए?
- हम स्वतंत्रता दिवस क्यों मनाते हैं?
- 2020 में कौन-सा स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा?
- स्वतंत्रता दिवस कब है?
- स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं कैसे दें?
- स्वतंत्रता दिवस के लिए ड्राइंग कैसे बनाएं?
- स्वतंत्रता दिवस के दिन कितनी गोलियां चली थीं?
- क्या यह 74वां स्वतंत्रता दिवस है?
- इंडिपेंडेंस डे को हिंदी में क्या कहते हैं?
- स्वतंत्रता दिवस के दिन झंडा कौन फहराता है?
अगस्त महीने में कोरोना संबंधित पूछे गए सवाल?
- क्या अमित शाह कोरोना पॉजिटिव हैं?
- कपड़े पर कोरोना कितने समय तक रहता है?
- क्या रूस को कोरोनो वायरस की दवा मिल गई है?
- जियो के नंबर पर कोरोना का कॉलर ट्यून कैसे बंद करें?
- भारत में कोरोना वैक्सीन कब लॉन्च की जाएगी?
- क्या शरीर का दर्द कोरोना का लक्षण है?
- कोरोना होने पर शरीर का तापमान कितना हो जाता है?
- कोरोना के लक्षण कितने दिनों में दिखाई देते हैं?
- क्या प्रणब मुखर्जी कोरोना पॉजिटिव हैं?
- एसपी बालासुब्रमण्यम को कोरोना कैसे हुआ?
- डुअल सेल्फी कैमरे वाले Oppo F17 Pro की बिक्री भारत में शुरू, जानें फीचर्स
- Redmi 9 Prime और Redmi 9 को खरीदने का आज है मौका, 8,999 है रुपये है शुरुआती कीमत
- OnePlus Clover होगा कंपनी का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, Geekbench पर हुआ स्पॉट, जानें खासियतें
- Samsung Galaxy S20 Fan Edition के फीचर्स हुए लीक, 5G मॉडल के साथ इस महीने हो सकता है लॉन्च