कोरोना का रोना: Twitter के 5,000 कर्मचारी करेंगे घर से काम, गूगल का इवेंट भी हुआ रद्द

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Mar 2020 02:23 PM IST
सार
Coronavirus alert: Twitter said All 5000 Employees to Work From Home
twitter - फोटो : amar ujala

    विस्तार

    चीन से शुरू हुआ कोरोना वायरस भारत समेत दुनिया के कई देशों में पहुंच चुका है। देश की राजधानी में भी कोरोना के एक मरीज की पुष्टि हुई है। वहीं नोएडा में एहतियातन एक बड़े प्राइवेस स्कूल को बंद कर दिया गया है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर (Twitter) ने भी कोरोना वायरस के मद्देनजर अपने सभी 5,000 कर्मचारियों को घर से काम करने की सुविधा दी है।

    ट्विटर ने अपने एक बयान में कहा है कि हांगकांग, जापान और दक्षिण कोरिया के सभी कर्मचारी घर से काम कर सकते हैं। ट्विटर ने कर्मचारियों को बेवजह यात्रा करने से भी मना किया है। ट्विटर ने कहा, 'हम यह सुनिश्चित करने के लिए काम कर रहे हैं कि तमाम बैठकें ऑनलाइन हों।' इससे पहले कंपनी ने अपने कर्माचारियों को विदेश की यात्रा करने से मना किया था।

    गूगल और माइक्रोसॉफ्ट के इवेंट भी हुए रद्द

    वहीं गूगल और माइक्रोसॉफ्ट ने भी कोरोना वायरस के डर से अपने दो बड़े इवेंट रद्द किए हैं जिनमें माइक्रोसॉफ्ट का एमवीपी समिट और गूगल का क्लाउड कॉन्फ्रेंस शामिल हैं। गूगल का यह इवेंट हर साल होता है जो कि क्लाउड और G Suite पर आधारित होता है।

    इससे पहले फेसबुक ने गुरुवार को कहा कि कोरोना वायरस के एहतियातन एनुअल डेवलपर कॉन्फ्रेंस F8 को रद्द किया जाता है। पिछले साल आयोजित फेसबुक के F8 कॉन्फ्रेंस में करीब 5,000 लोग शामिल हुए थे जो कि 5-6 मई को कैलिफोर्निया में आयोजित हुआ था। कंपनी ने कहा है कि इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा और वीडियो जारी किया जाएगा। फेसबुक ने इस बात की भी पुष्टि की कि कोरोना वायरस की वजह से चीन के बिजनेस ट्रिप पर भी रोक लगा दी गई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें