iPhone स्लो की शिकायत करने वाले यूजर्स को एपल करेगा 3,600 करोड़ रुपये का भुगतान

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Mar 2020 12:36 PM IST
सार

2017 में दुनियाभर के यूजर्स ने की थी आईफोन स्लो होने की शिकायत21 दिसंबर 2017 से पहले खरीदे गए आईफोन हुए थे स्लोपीड़ित यूजर्स को मिलेंगे 25 डॉलर्स

Apple to pay users 25 dollars to each iPhone users to settle claims it slowed old handsets
iphone demo

    विस्तार

    यदि आप भी उनलोगों में से एक हैं जिन्होंने साल 2017 से पहले आईफोन खरीदा है तो आपके लिए बड़ी खबर है। पुराने आईफोन को जानबूझकर स्लो करने को लेकर टेक्नोलॉजी की दिग्गज कंपनी एपल यूजर्स को 50 करोड़ डॉलर यानी करीब 3,600 करोड़ रुपये का भुगतान करेगी। पुराने आईफोन को स्लो करने को लेकर एपल पर अमेरिका के सैन जोस की जिला अदालत में मुकदमा दायर हुआ था।

    अदालती दस्तावेजों के मुताबिक अमेरिका के जिन यूजर्स का आईफोन स्लो हुआ था उन्हें कंपनी 25 डॉलर यानी करीब 1,823 रुपये हर्जाने के रूप में देगी, हालांकि दावेदारों की सटीक संख्या सामने आने के बाद मिलने वाली रकम कम या ज्यादा भी हो सकती है।

    ये भी पढ़ेंः iPhone की चाहत रखने वालों के लिए बुरी खबर, इन मॉडल्स की कीमतों में हुई बढ़ोतरी

    बता दें कि साल 2017 में आईफोन को स्लो करने को लेकर एपल ने माफी मांगी थी और कम कीमत में बैटरी बदलवाने का ऑफर दिया था। मुकदमे का सेटलमेंट 3 अप्रैल 2020 को होगा। आईफोन स्लो होने का मुआवजा उन्हीं अमेरिकी ग्राहकों को मिलेगा जिन्होंने 21 दिसंबर 2017 से पहले आईफोन 6, 6 प्लस, 6एस, 6एस प्लस, आईफोन 7, 7 प्लस या एसई खरीदा था।

    क्या है मामला?

    यह पूरा मामला साल 2017 का है, जब अमेरिका में कई यूजर्स ने शिकायत की थी कि एक सॉफ्टवेयर अपडेट के बाद उनके आईफोन स्लो हो गए हैं। यूजर्स का आरोप था कि एपल ने जानबूझकर ऐसा किया है ताकि लोग नए आईफोन खरीदने पर मजबूर हो जाएं। आईफोन स्लो होने की शिकायत के बाद एपल ने माफी मांगी थी और कहा था कि यूजर्स सिर्फ 29 डॉलर यानी करीब 2,000 रुपये देकर बैटरी रिप्लेसमेंट करा सकते हैं। हालांकि आईफोन स्लो होने का मुआवजा भारतीय यूजर्स को मिलेगा या नहीं, इसके बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें