विद्वान सर्वत्र पूज्यते: ChatGPT एक्सपर्ट को मिल रही 1.5 करोड़ सैलरी, ऐसे लोगों की है भारी मांग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jun 2023 03:06 PM IST
सार

ChatGPT जब मार्केट में आया तो सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि यह लोगों की नौकरियां खा जाएगा और यह बात सच भी हुई है। ChatGPT जैसे एआई टूल के कारण कई लोगों की नौकरी गई भी है लेकिन ChatGPT लोगों को नौकरी दे भी रहा है।

विज्ञापन
Companies willing to pay up to 1.5 crore salary to ChatGPT expertise
ChatGPT Expert - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आपने संस्कृत का एक श्लोक सुना होगा कि “स्वदेशे पूज्यते राजा, विद्वान सर्वत्र पूज्यते” अर्थात राजा की पूजा सिर्फ उसके राज्य या देश में होती है, जबकि जो विद्वान है उसकी पूजा पूरी दुनिया में होती है। यह श्लोक कॉरपोरेट जगत के लिए सटीक साबित हो रहा है। तमाम कंपनियां अब ऐसे लोगों की तलाश कर रही हैं जो एक साथ कई विषयों में एक्सपर्ट हों। कोई भी कंपनी चाहती है कि कम-से-कम समय में उनका ढेर से काम पूरा हो।

    ये भी पढ़ें: Future Is AI: जो बाइडन ने पीएम मोदी को गिफ्ट की AI लिखी टी-शर्ट, क्या हैं इसके मायने, कहां खड़े हैं दोनों देश?

    ChatGPT जब मार्केट में आया तो सबसे ज्यादा चर्चा इस बात को लेकर हुई कि यह लोगों की नौकरियां खा जाएगा और यह बात सच भी हुई है। ChatGPT जैसे एआई टूल के कारण कई लोगों की नौकरी गई भी है लेकिन ChatGPT लोगों को नौकरी दे भी रहा है। यदि आप विद्वान हैं तो आपके लिए पूरा संसार इंतजार कर रहा है और राजा हैं तो आप अपने राज्य तक ही सीमित हैं। आइए समझते हैं कि ChatGPT किस तरह लोगों को रोजगार दे रहा है और कौन-कौन सी कंपनियां ChatGPT एक्सपर्ट को नौकरी दे रही हैं।

    विज्ञापन

    तेजी से बढ़ रहे एआई चैटटूल के मार्केट में सबसे ज्यादा मांग प्रॉम्प्ट इंजीनियर की है। प्रॉम्प्ट इंजीनियर वे होते हैं जो ChatGPT जैसे एआई टूल को किसी काम के लिए जरूरी कमांड देते हैं जिसके आधार पर एआई टूल काम करता है। उदाहरण के तौर पर यदि आपको एक ऐसी तस्वीर की जरूरत है जिसमें एक हसीन मौसम में नदी किनारे दो कपल बैठे हैं तो आपके लिए एआई टूल को प्रॉम्प्ट देना होगा, उसके बाद पलक झपकते आपकी तस्वीर तैयार हो जाएगी। एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले समय में सबसे ज्यादा मांग प्रॉम्प्ट इंजीनियर की होने वाली है। कई कंपनियां तो प्रॉम्प्ट इंजीनियर के पद पर डायरेक्ट भर्ती कर रही हैं। मौजूदा मार्केट में प्रॉम्प्ट को 2.7 करोड़ रुपये तक की सैलरी मिल सकती है। प्रॉम्प्ट इंजीनियर के लिए तो अब कई कॉलेज और एआई टूल बनाने वाली कंपनियां बकायदा कोर्स करा रही हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ें: ChatGPT की डेवलपर कंपनी OpenAI दे रही 8.2 करोड़ रुपये का इनाम, देना होगा यह आइडिया

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें