किसी भी स्मार्टफोन को थर्मामीटर बना देगा यह एप, जानें नाम और इस्तेमाल का तरीका

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 26 Jun 2023 11:25 AM IST
सार

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने FeverPhone नाम का एक एप बनाया है जो आपके स्मार्टफोन को थर्मामीटर में बदल सकता है। सबसे खास बात इसके लिए आपको किसी अन्य नए हार्डवेयर की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
This app will turn any smartphone into a thermometer all you need to know
FeverPhone - फोटो : University of Washington

    विस्तार

    स्मार्टफोन का इस्तेमाल आज अलग-अलग तरीके से अलग-अलग काम के लिए हो रहा है। स्मार्टफोन से स्ट्रेस और ब्लड ऑक्सीजन चेक करने के लिए तो पहले से ही हो रही है, लेकिन अब मोबाइल को थर्मामीटर की तरह भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसे लेकर लंबे समय से रिसर्च हो चल रही थी।

    वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं की एक टीम ने FeverPhone नाम का एक एप बनाया है जो आपके स्मार्टफोन को थर्मामीटर में बदल सकता है। सबसे खास बात इसके लिए आपको किसी अन्य नए हार्डवेयर की जरूरत नहीं होगी।

    विज्ञापन

    इस एप को डेवलप करने वालों ने कहा है कि FeverPhone एप फोन की स्क्रीन का इस्तेमाल करेगा और बैटरी टेंपरेचर के सेंसर के जरिए डाटा इकट्ठा करेगा। उसके बाद मशीन लर्निंग का इस्तेमाल करते हुए यह एप बॉडी टेंपरेचर के बारे में जानकारी देगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें