साइबर अटैक : अगले हफ्ते खुल जाएगी कोलोनियल पाइपलाइन, चोरी हुआ था 100GB डाटा

पिछले सप्ताह ही अमेरिका में बड़ा साइबर अटैक हुआ था जिसके बाद बाइद कोलोनियल पाइपलाइन बंद कर दी गई थी। कोलोनियल पाइपलाइन अमेरिका की सबसे बड़ी ईंधन पाइपलाइन है जिस पर रैनसमवेयर अटैक करके 100 जीबी डाटा चोरी किया गया था। एएफपी की रिपोर्ट के मुताबिक अगले सप्ताह बुधवार को कोलोनियल पाइपलाइन को फिर से शुरू किया जाएगा। इससे पहले कंपनी कहा था कि इस साइबर अटैक के कारण नॉर्मल सप्लाई कई दिनों तक बंद रहेगी।
आपको बता दें कि कोलोनियल पाइपलाइन से प्रतिदिन 25 लाख बैरल तेल जाता है। अमेरिका के ईस्ट कोस्ट के राज्यों में डीजल, गैस और जेट ईंधन की 45 फीसदी आपूर्ति इसी पाइपलाइन से होती है। पाइपलाइन पर साइबर अपराधियों के एक गैंग ने शुक्रवार को हमला किया जिसके बाद से इसकी मरम्मत का काम अभी भी जारी है। इस साइबर अटैक के बाद अमेरिका में इमरजेंसी का एलान किया गया है।
कई रिपोर्ट्स में कहा गया है कि ये रैनसमवेयर हमला डार्कसाइड नाम के एक साइबर-अपराधी गिरोह ने किया है। उन्होंने गुरुवार को कोलोनियल नेटवर्क में सेंध लगाई और लगभग 100GB डाटा को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद हैकरों ने कुछ कंप्यूटरों और सर्वरों पर डाटा को लॉक कर दिया और शुक्रवार को फिरौती की मांग भी की।
उन्होंने धमकी दी कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो वे इस डाटा को इंटरनेट पर लीक कर देंगे। कंपनी का कहना है कि वो सेवाओं को बहाल करने के लिए पुलिस, साइबर सुरक्षा विशेषज्ञों और ऊर्जा विभाग के संपर्क में हैं। रविवार तक चार मुख्य लाइनें ठप्प थीं और टर्मिनल से डिलीवरी प्वाइंट तक ले जाने वाली कुछ छोटी लाइनें काम कर रही हैं।
- 28 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Xiaomi FlipBuds Pro ईयरबड्स हुआ लॉन्च
- देसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू का नया लोगो हुआ लॉन्च, कंपनी ने कहा- सकारात्मकता से भरी है नई चिड़िया
- Redmi Note 10S और Redmi Watch भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 3999 रुपये
- Vivo Y12s (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर