Vivo Y12s (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
Vivo Y12s की कीमत 3,290,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 10,500 रुपये है। फोन को सिंगल वेरियंट यानी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है।

विस्तार
Vivo Y12s (2021) को कंपनी ने Vivo Y12s के अपग्रेड मॉडल के तौर पर वियतनाम में लॉन्च कर दिया है। इसमें नॉच डिस्प्ले के साथ डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसके अलावा Vivo Y12s (2021) में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले है और 5000mAh की बैटरी है। Vivo Y12s (2021) में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर है, जबकि Vivo Y12s को मीडियाटेक हीलियो P35 के साथ लॉन्च किया गया था।
Vivo Y12s (2021) की कीमत
Vivo Y12s की कीमत 3,290,000 वियतनामी डोंग यानी करीब 10,500 रुपये है। फोन को सिंगल वेरियंट यानी 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। फोन की बिक्री आईस ब्लू और मिस्टिरियस ब्लैक कलर में हो रही है। बता दें कि Vivo Y12s को पिछले साल नवंबर में भारत में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 9,990 रुपये में लॉन्च किया गया था।
Vivo Y12s (2021) की स्पेसिफिकेशन
फीचर्स की बात करें तो Vivo Y12s (2021) में एंड्रॉयड 11 आधारित Funtouch OS 11 दिया गया है। इसमें 6.51 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 720x1600 पिक्सल है। फोन में स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर दिया गया है और साथ में 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज है।
Vivo Y12s (2021) का कैमरा
कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें प्राइमरी लेंस 13 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/2.2 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। सेल्फी के लिए इसमें 8 मेगापिक्सल का कैमरा है जिसका अपर्चर f/1.8 है।
Vivo Y12s (2021) की बैटरी
फोन में कनेक्टिविटी के लिए 4G LTE, Wi-Fi, ब्लूटूथ v4.2, GPS/A-GPS, FM रेडियो, माइक्रो यूएसबी और 3.5mm का हेडफोन मिलेगा। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर और 5000mAh की बैटरी है जो 10W की चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
- Poco M3 Pro 5G की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, मिलेगा मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर
- काम की बात: आरोग्य सेतु एप पर भी मिलेगी प्लाज्मा डोनर की लिस्ट, जल्द आ सकता है अपडेट
- पोर्टोनिक्स ने भारत में लॉन्च किया वाई-फाई एलईडी प्रोजेक्टर बीम 200 प्लस
- Battlegrounds Mobile India में भी मिलेगा पबजी वाला Sanhok मैप, पोस्टर रिलीज