28 घंटे की बैटरी बैकअप के साथ Xiaomi FlipBuds Pro ईयरबड्स हुआ लॉन्च
Xiaomi FlipBuds Pro में 11mm का सुपर डायनेमिक ड्राइवर है। इसमें तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं जिनमें एडवांस न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है।

विस्तार
Xiaomi FlipBuds Pro को कंपनी ने चीन में लॉन्च कर दिया है। Xiaomi FlipBuds Pro एक ट्रू वायरलेस ईयरबड्स है जिसमें एक्टिव न्वाइज कैंसिलेशन (ANC) भी दिया गया है। इसकी डिजाइन किसी प्रीमियम एयरपॉड जैसी है। इसमें डुअल ट्रांसपैरेंसी मोड भी है। Xiaomi ने इसमें फास्ट चार्जिंग का भी सपोर्ट दिया है। साथ ही Xiaomi FlipBuds Pro में वायरलेस चार्जिंग भी है।
Xiaomi FlipBuds Pro की कीमत
FlipBuds Pro की कीमत 799 चीनी युआन यानी करीब 9,100 रुपये है। इसकी बिक्री चीन में 21 मई से शुरू होगी। Xiaomi FlipBuds Pro की ग्लोबल उपलब्धता के बारे में कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है।
Xiaomi FlipBuds Pro की स्पेसिफिकेशन
Xiaomi FlipBuds Pro में 11mm का सुपर डायनेमिक ड्राइवर है। इसमें तीन माइक्रोफोन दिए गए हैं जिनमें एडवांस न्वाइज कैंसिलेशन का सपोर्ट है। शाओमी ने इसमें क्वॉलकॉम का QCC5151 चिप इस्तेमाल किया है जिसे लेकर क्लियर ऑडियो का दावा किया गया है। इस ईयरबड्स को लेकर दावा है कि यह 40dB तक डीप न्वाइज रिडक्शन देता है और 99 फीसदी तक बैकग्राउंड न्वाइज को बंद कर देता है।
इसमें डेली मोड, ऑफिस मोड और एयर ट्रेवल मोड दिए गए हैं। डेली मोड बाहरी शोर को बंद कर देता है। इसमें बेहतर गेमिंग के लिए लो लैटेसी मोड दिया गया है। इसके अलावा इसमें डुअल डिवाइस स्मार्ट कनेक्श फीचर भी दिया गया है यानी आप एक साथ दो डिवाइस को कनेक्ट कर सकते हैं।
कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ v5.2 है जिसके साथ ब्लूटूथ लो एनर्जी, HFP, A2DP, AVRCP और SPP भी है। इसमें क्वॉलकॉम AptX एडैप्टिव डायनेमिक कोडेक प्रोटोकॉल भी है। कंट्रोल के लिए इसमें टच गेस्चर दिया गया है और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट है।
- देसी माइक्रोब्लॉगिंग साइट कू का नया लोगो हुआ लॉन्च, कंपनी ने कहा- सकारात्मकता से भरी है नई चिड़िया
- Redmi Note 10S और Redmi Watch भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत 3999 रुपये
- Vivo Y12s (2021) स्मार्टफोन हुआ लॉन्च, मिलेगा स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
- Poco M3 Pro 5G की लॉन्चिंग हुई कंफर्म, मिलेगा मीडियाटेक Dimensity प्रोसेसर