जल्द मिलेगा 5G का तोहफा, COAI ने पार्टनर्स के साथ की हाई लेवल मीटिंग

सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (COAI) ने 3GPP (थर्ड जेनरेशन पार्टनरशिप प्रोजेक्ट) के सहयोगियों और ग्लोबल सर्टिफिकेशन फोरम के साथ 5जी नेटवर्क के डेवलपमेंट को लेकर हाई-लेवल मीटिंग की है। हैदराबाद में हुई इस बैठक में 5जी नेटवर्क के लिए डिवाइस सर्टिफिकेशन को लेकर बात हुई। इस मीटिंग में भारत सरकार के अधिकारी अकेडमिया और स्टेक होल्डर्स के अलावा 5GIF (5G इन इंडिया फोरम) ने भी हिस्सा लिया।
बता दें कि थर्ड जेनरेशन पार्टनरशिप प्रोजेक्ट में दुनियाभर की सात टेलीकॉम ऑर्गेनाइजेशन और असोसिएटेड ऑर्गेनाइजेशन शामिल हैं जो टेक्वोलॉजी, रेडियो नेटवर्क के लिए काम करती है। 5जी नेटवर्क के लिए इकोसिस्टम इसी प्रोजेक्ट के तहत तैयार किया जा रहा है।
हैदराबाद में दो दिन तक चली इस बैठक में 5जी संबंधित मानक समेत कई मुद्दें पर चर्चा हुई। इस बैठक में दुनियाभर की 40 से अधिक कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में दूरसंचार विभाग और भारतीय रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।
इस बैठक में सेल्युलर ऑपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया ने 5जी नेटवर्क के अलावा, 5जी न्यू रेडियो और इंटरनेट ऑफ थिंग्स के बारे में बातें की। इस बैठक में डिवाइस मैन्युफैक्चरर्स और टेस्टिंग लेबोरेटरीज ने भी हिस्सा लिया।
- HUAWEI Band 4 भारत में हुआ लॉन्च, 9 दिन तक चलेगी बैटरी
- 1,000 रुपये से कम कीमत में मिलते हैं ये शानदार मोबाइल, दमदार बैटरी के साथ टॉर्च का मिलेगा सपोर्ट
- Samsung Galaxy S10 से कितना अलग है Galaxy S10 Lite, कीमत से लेकर फीचर तक
- Smart TV खरीदने का सपना होगा पूरा, 15 हजार रुपये से कम कीमत में उपलब्ध हैं ये पांच टीवी