Circle to Search: गूगल ने लॉन्च किया कमाल का फीचर, बदल जाएगा सर्च करने का अंदाज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 18 Jan 2024 12:29 PM IST
सार

Google ने अपने सर्च इंजन के लिए दो बड़े फीचर पेश किए हैं। इनमें से एक सर्किल टू सर्च (Circle to Search) और दूसरा मल्टीसर्च एक्सेपरियंस (Multisearch Experience) है। सबसे खास बात यह है कि किसी भी चीज को सर्च करने के लिए आपको एप स्विच यानी एक एप से दूसरे एप में जाने की जरूरत नहीं होगी।

विज्ञापन
Circle to Search Is Google New Way to Get More Information
Google Circle to Search - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Google ने अपने सर्च इंजन के लिए दो बड़े फीचर पेश किए हैं। इनमें से एक सर्किल टू सर्च (Circle to Search) और दूसरा मल्टीसर्च एक्सेपरियंस (Multisearch Experience) है। इन दोनों फीचर्स के आने के बाद गूगल सर्च का अंदाज पूरी तरह से बदल जाएगा। सबसे खास बात यह है कि किसी भी चीज को सर्च करने के लिए आपको एप स्विच यानी एक एप से दूसरे एप में जाने की जरूरत नहीं होगी।

    गूगल का सर्किल टू सर्च फीचर काफी हद तक गूगल लेंस की तरह काम करता है। सर्किल टू सर्च किसी फोटो में मौजूद किसी खास चीज के बारे में भी सर्च कर सकता है लेकिन गूगल लें सभी चीजों के बारे में अलग-अलग जानकारी देता है। सर्किल टू सर्च को यूज करने के लिए आपको किसी फोटो में मौजूद उस सब्सजेक्ट पर एक घेरा (सर्किल) बनाना होगा जिसके बारे में आप सर्च करना चाहते हैं। उसके बाद गूगल उस सब्सजेक्ट से जुड़े रिजल्ट आपको दिखा देगा। सर्किल बनाने के अलावा आप टैप करके भी किसी चीज के बारे में सर्च कर सकते हैं।

    विज्ञापन

    यह पूरा सर्च किसी एप को स्विच किए बिना होगा। उदाहरण के तौर पर यदि आपकी गैलरी में कोई फोटो है तो उसके बारे में सर्च करने के लिए आपको गूगल एप में जाने की जरूरत नहीं है। यह फीचर फोटो के अलावा वीडियो में भी काम करेगा। गूगल का Circle to Search फीचर 31 जनवरी 2024 से पिक्सल फोन और कुछ प्रीमियम एंड्रॉयड फोन पर उपलब्ध हो जाएगा। यह फीचर इंटरनेट पर मौजूद सभी भाषाओं को सपोर्ट करेगा। सर्च टू सर्किल फीचर को एंड्रॉयड फोन के होम बटन को थोड़ी देर दबाकर एक्टिव किया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें