चीनी हैकर्स ने भारतीय हेल्थकेयर वेबसाइट को बनाया निशाना, 68 लाख डाटा चोरी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 23 Aug 2019 11:47 AM IST
विज्ञापन
Chinese Hackers attack Indian healthcare website steal 68 lakh records
hackers

    भारतीय हेल्थकेयर वेबसाइट के हैक होने की खबर है। अमेरिकी साइबर सिक्योरिटी फर्म फायरआई ने गुरुवार को अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि चीनी हैकर्स ने भारतीय हेल्थकेयर वेबसाइट को निशाना बनाया है और करीब 68 लाख डाटा चोरी की है। इस डाटा में मरीज और डॉक्टरों की निजी जानकारी शामिल हैं। रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि ये हैकर्स हेल्थ डाटा को अंतरराष्ट्रीय बाजारों में हेल्थ ऑर्गनाइजेशन और वेब पोर्टल को बेच रहे हैं।

    ये भी पढ़ेंः Jio के फ्री 4के टीवी ऑफर से लगेगा DTH कंपनियों को झटका, पांच सितंबर को है लॉन्चिंग

    फायरआई की रिपोर्ट में कहा गया है कि हैकर का नाम फॉलनस्काई519 है जिसने भारतीय हेल्थकेयर वेबसाइट को अपना शिकार बनाया है। फायरआई की इंटेलीजेंस टीम के मुताबिक चोरी हुए डाटा में 1 अक्टूबर 2018 से 31 मार्च 2019 के बीच स्वास्थ्य संबंधी डाटा ब्लैक मार्केट में बिक्री के लिए उपलब्ध था। बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध कुछ डाटा की कीमत 1.50 लाख रुपये से भी कम थी।

    विज्ञापन

    रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि चीनी हैकर्स एडवांस्ड पर्सिस्टेंट थ्रेट ग्रुप (एपीटी) स्वास्थ्य संबंधित रिसर्च कर रहे हैं। यह रिसर्च खासतौर पर कैंसर से संबंधित है। दरअसल पिछले कुछ दशक में चीन में कैंसर से मरने वालों की संख्या काफी ज्यादा हो गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः d2h मैजिक स्ट्रीमिंग डिवाइस हुई लॉन्च, सिर्फ 399 रुपये में मनोरंजन का पूरा डोज

    वहीं यह भी कहा जा रहा है कि पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना (पीआरसी) दुनिया में तेजी से पांव पसारती कंपनी है। ऐसे में अन्य कंपनियों से पहले बाजार में दवा पेश करने के लिए रिसर्च कर रही है और इसके लिए डाटा इकट्ठा कर रही है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें