स्मार्टफोन के ग्रीन सिग्नल से चीन कर रहा है कोरोना वायरस के मरीजों की पहचान

प्रदीप पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 02 Apr 2020 03:07 PM IST
सार
विज्ञापन
China using smartphone green light health code rules post coronavirus life
health code china - फोटो : skynews

    विस्तार

    चीन का वुहान शहर कोरोना वायरस जैसी महामारी को जन्म देने वाला शहर है। वुहान से शुरू हुआ कोरोना वायरस आज दुनिया के 205 देशों में पहुंच चुका है, जबकि चीन अब कोरोना वायरस से निपट चुका है। कोरोना से निपटने के लिए चीन ने टेक्नोलॉजी का भरपूर इस्तेमाल और अब भी कर रहा है।

    कोरोना के खत्म होने के बाद चीन के वुहान में अब जिंदगी स्मार्टफोन के एक ग्रीन सिग्नल के सहारे चल रही है। हरा संकेत एक ऐसा ‘स्वास्थ्य कोड’ है जो बताता है कि यह व्यक्ति कोरोना के संक्रमण के लक्षण से मुक्त है। खास बात यह है कि यह संकेत किसी भी होटल या दुकान में प्रवेश कने के लिए जरूरी है।

    विज्ञापन

    कपड़े का उत्पादन करने वाली एक कंपनी की एक प्रबंधक वु शेंगहोंग ने बुधवार को वुहान सबवे स्टेशन पर अपना स्मार्टफोन निकाला और वहां लगे एक पोस्टर के बार कोड को अपने फोन से स्कैन किया। इससे उनका पहचान पत्र संख्या और हरा संकेत आ गया। इसके बाद सबवे पर मास्क और चश्मा पहने एक गार्ड ने उन्हें आगे जाने की इजाजत दी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अगर यह कोड लाल आता तो गार्ड को इसकी जानकारी मिल जाती कि या तो वह संक्रमित हैं या उन्हें बुखार और अन्य लक्षण हैं। वहीं येलो कोड यह बताता कि वह संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आई हैं और दो सप्ताह का पृथक समय नहीं बिताया है। इसके बाद उन्हें किसी अस्पताल या घर में पृथक रखा जाता।

    चीनी अधिकारी इस कोड के जरिए संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ाए बगैर चीन की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाना चाहते हैं। लोग फैक्ट्रियों, कार्यालयों और दुकानों में काम पर लौट रहे हैं। ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय के अनुसंधानकर्ताओं ने मंगलवार को विज्ञान पत्रिका ‘साइंस’ में प्रकाशित ‘डिजिटल कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग यानी डिजिटलीकरण के माध्यम से संपर्कों को पता लगाना’ रिपोर्ट में कहा है कि इस चीन के तरीके को अन्य सरकारों को भी अंगीकार करना करना चाहिए। यहां ट्रेनों में तय दूरी बनाए रखने के संकेत लगे हुए हैं और ट्रेन से उतरने के बाद भी फिर से स्कैन करना होता है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें