ChatGPT बना ऑनलाइन धोखाधड़ी का नया अड्डा, भूलकर भी डाउनलोड न करें ये Ai एप्स
कई AI आधारित एप्स संदेहास्पद हो सकते हैं, जो यूजर्स की प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकते हैं। आपको चैटजीपीटी के किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग और समीक्षा की जांच करनी चाहिए।

विस्तार
एआई चैटबॉट ChatGPT ऑनलाइन धोखाधड़ी और फ्रॉड का नया जरिया बन गया है। हाल के समय से AI आधारित टूल ChatGPT और गूगल के Bard पर बहस चल रही है। ऐसे में लोग ऑफिशियल लॉन्च से पहले ही AI एप्स का उपयोग करना चाहते हैं। इसका लाभ हैकर्स उठा रहे हैं। दरअसल, आजकल मार्केट में कई AI एप्स मौजूद हो गए हैं। हैकर्स ने विभिन्न प्रकार के AI आधारित फ्रॉड एप्स लॉन्च किए हैं, जो AI एप्स में लॉगिन के नाम पर यूजर्स से विभिन्न निजी जानकारी प्राप्त कर रहे हैं, जो बाद में ऑनलाइन धोखाधड़ी का कारण बन रहे हैं। चलिए जानते हैं कि आपको कौनसे एआई एप डाउनलोड नहीं करना है और किस तरह की सावधानी रखनी है।
कई AI आधारित एप्स संदेहास्पद हो सकते हैं, जो यूजर्स की प्राइवेसी के लिए खतरा हो सकते हैं। आपको चैटजीपीटी के किसी भी एप को डाउनलोड करने से पहले उसकी रेटिंग और समीक्षा की जांच करनी चाहिए। यदि कोई एप बिना कारण माइक्रोफोन, कैमरा और स्टोरेज तक पहुंच चाहता है, तो वह खतरनाक हो सकता है।
कोई भी एआई एप डाउनलोड करने के पहले उसके डेवलपर की जानकारी जरूर चेक करें। यदि कोई एप ChatGPT होने का दावा कर रहा तो उसका डेवलपर ओपनएआई होना चाहिए। यदि ऐसा नहीं है तो ऐसे एप से आपको सावधान रहना चाहिए।
- OnePlus 10R पर मिल रहा भारी डिस्काउंट, 29 हजार में मिल रहा 40 हजार वाला फोन! जानें ऑफर्स
- Fuel from sunshine: साइंटिस्ट ने निकाला सोलर पावर से ईंधन बनाने का तरीका, सीधे वाहनों में हो सकेगा इस्तेमाल
- BGMI Unbanned: गूगल प्ले स्टोर पर BGMI की वापसी! इस तरीके से कर सकेंगे डाउनलोड
- Neeva Search Engine: गूगल का प्रतिद्वंद्वी सर्च इंजन हो रहा बंद, चार साल पहले हुआ था लॉन्च, जानें कारण