वाह क्या बात है: ChatGPT से पूछे डाइट प्लान, तीन महीने में कम किए 11 किलो वजन
ChatGPT का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कॉलेज के बच्चे कर रहे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो ChatGPT का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे हैं। एक 35 वर्षीय शख्स ने ChatGPT की मदद से तीन महीने में 11 किलोग्राम वजन कम कर लिया है। आइए जानते हैं कैसे...

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) चैटबॉट से लोग तमाम तरह के काम ले रहे हैं। इस वक्त ChatGPT जैसे कई सारे एआई टूल मौजूद हैं, लेकिन ChatGPT अधिक लोकप्रिय है। ChatGPT का इस्तेमाल सबसे ज्यादा कॉलेज के बच्चे कर रहे हैं, लेकिन कई लोग ऐसे भी हैं जो ChatGPT का बेहतरीन इस्तेमाल कर रहे हैं। एक 35 वर्षीय शख्स ने ChatGPT की मदद से तीन महीने में 11 किलोग्राम वजन कम कर लिया है। आइए जानते हैं कैसे...
सिएटल के एक 25 वर्षीय टेक्नोलॉजिस्ट ने अपनी कहानी साझा की है। उन्होंने कहा, 'यह इतना आसान था कि जब मैंने इसे पूरा कर लिया, तो मुझे याद है कि मैं सहज महसूस कर रहा था। मुझे वजन कम करने के लिए दौड़ने का आइडिया पसंद नहीं था तो मैंने चैटजीपीटी से मदद ली और चैटजीपीटी द्वारा बनाए गए फिटनेस प्लान का पालन करके तीन महीनों में 26 पाउंड (11.8 किलोग्राम) वजन कम किया।'
यदि आप भी ChatGPT को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो अपने फोन के ब्राउजर में https://chat.openai.com/ पर जाएं या ChatGPT एप को डाउनलोड करें। इसके बाद ई-मेल आईडी से लॉगिन करके अकाउंट बनाएं। इसके बाद चैट विंडो में ChatGPT से अपने सवाल पूछें। आप डाइट प्लान से लेकर कवर लेटर तक ChatGPT से लिखवा सकते हैं। हिंदी में ChatGPT का हाथ थोड़ा तंग है लेकिन अंग्रेजी में यह अच्छा रिजल्ट देता है।