Meta पर सख्त कार्रवाई: सुरक्षा उल्लंघन मामले में हर दिन देना होगा 82 लाख रुपये का जुर्माना

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 17 Jul 2023 07:42 PM IST
सार

यह फैसला ऐसे समय में आया है जब यूरोपीय यूनियन भी प्राइवेसी को लेकर मेटा पर सख्त नजर आ रही है। ईयू का कहना है कि मेटा यूजर डाटा का गैरकानूनी तरीके से इस्तेमाल नहीं कर सकती है।

विज्ञापन
Meta to Be Fined 82 lakh per Day Over Privacy Breaches said Norway Regulator
Meta - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    नार्वे की डाटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने सोमवार को कहा कि सोशल मीडिया फर्म मेटा पर सुरक्षा उल्लंघन मामले में बड़ा जुर्माना लग सकता है। कंपनी पर प्राइवेसी उल्लंघन का आरोप है और उस पर हर दिन 1 लाख डॉलर यानी लगभग 82 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। अथॉरिटी ने कहा कि जब तक कंपनी यूजर डाटा प्राइवेसी उल्लंघन को रोकने के लिए कोई एक्शन प्लान नहीं बनाती है, तब तक उसे यह जुर्माना भरना होगा।

    डाटा प्रोटेक्शन अथॉरिटी ने कहा कि मेटा जब तक मेटा कार्रवाई नहीं करता, कंपनी से 4 अगस्त से 3 नवंबर तक हर दिन जुर्माना वसूला जाएगा। इसमें कहा गया है कि मेटा नॉर्वे में यूजर डाटा, जैसे कि यूजर्स की फिजिकल लोकेशन को एक्सेस नहीं कर सकती है। दरअसल, मेटा यूजर लोकेशन जैसी जानकारी का इस्तेमाल विज्ञापन को लक्षित करने के लिए कर सकती है।

    विज्ञापन

    डाटाटिल्सिनेट के अंतर्राष्ट्रीय सेक्शन के प्रमुख टोबियास जुडिन का कहना है कि यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। मेटा को हमें तुरंत रोकना होगा। हमें तुरंत हस्तक्षेप करने की आवश्यकता है। हम अब और इंतजार नहीं कर सकते। जुडिन का कहना है कि इससे मेटा पर अतिरिक्त दबाव पड़ेगा। डाटाटिल्सिनेट ने अपने कदम को यूरोपीय डाटा प्रोटेक्शन बोर्ड को संदर्भित किया है, जो यदि सहमत होता है, तो जुर्माना स्थायी कर सकता है और यूरोप में निर्णय के क्षेत्रीय दायरे को बढ़ा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें