फोन पर SMS आया, लिंक पर क्लिक किया और खाते से उड़ गए 2.19 लाख रुपये
राजेश कुमार वर्मा ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में दावा किया गया है कि राजेश कुमार को एक मैसेज मिला जिसमें एक वेब लिंक भी था जिस पर क्लिक करने के बाद उनका फोन हैक हो गया और बैंक अकाउंट से 2.19 लाख रुपये निकाल लिए गए।

विस्तार
भारत में हर रोज साइबर फ्रॉड हो रहे हैं। आए दिन लोगों को शिकार बनाया जा रहा है। साइबर फ्रॉड की शिकायत के लिए कई सरकारी पोर्टल भी लॉन्च हुए हैं लेकिन ये कारगर साबित नहीं हो पा रहे हैं। देश में सबसे ज्यादा फ्रॉड रिमोटली एप के जरिए हो रहा है। रिमोटली एप ऐसे एप होते हैं जिनकी मदद से किसी अन्य व्यक्ति के फोन को दूर बैठे कोई भी कंट्रोल कर सकते हैं। अब इसी तरीके से चंडीगढ़ के एक शख्स को निशाना बनाया गया है। पीड़ित के पास एक SMS आया था जिसमें एक लिंक भी था। लिंक पर क्लिक करने के बाद पीड़ित के खाते से 2.19 लाख रुपये गायब हो गए।
पीड़ित राजेश कुमार वर्मा ने इस संबंध में पुलिस से शिकायत की है। शिकायत में दावा किया गया है कि राजेश कुमार को एक मैसेज मिला जिसमें एक वेब लिंक भी था जिस पर क्लिक करने के बाद उनका फोन हैक हो गया और बैंक अकाउंट से 2.19 लाख रुपये निकाल लिए गए।
इससे पहले भी पिछले महीने ही चंडीगढ़ में ही इसी तरह की एक घटना हुई थी। एक शख्स को अनजान नंबर से WhatsApp पर एक मैसेज आया जिसमें एक वेब लिंक था। लिंक पर क्लिक करने के बाद फोन हैक हुआ था और अकाउंट से 16.71 लाख रुपये गायब हुए थे। मार्च भी कर्नाटक में एक शख्स को इसी तरीक से 15 लाख रुपये का चूना लगाया गया था।
इस तरह के स्कैम से बचने का क्या रास्ता है?
पहली बात तो यही है कि किसी भी अनजान या जान-पहचान के नंबर से आने वाले किसी भी वेब लिंक पर क्लिक न करें। यदि कोई आपसे बैंक से जुड़ी जानकारी मांगता है तो उसे किसी भी कीमत पर यह जानकारी न दें। आधार की जानकारी देने से भी बचें।
- खुशखबर: अब 25,000 कैरेक्टर में कर सकेंगे ट्वीट, लेकिन सभी के लिए नहीं है यह सुविधा
- आ रहा है 8GB रैम वाला देश का सबसे सस्ता फोन, कीमत 7,000 रुपये से कम
- WhatsApp Tips: आईफोन और एंड्रॉयड में ऐसे एडिट करें भेजे गए मैसेज, बहुत आसान है तरीका
- WhatsApp पर आने वाला है सबसे कमाल का फीचर, वीडियो कॉल का मजा हो जाएगा दोगुना