CES 2023: पांच जनवरी से होगी साल के पहले सबसे बड़े टेक इवेंट की शुरुआत, जानें इस बार क्या होगा खास
CES 2023 में Sony, Samsung, LG, AMD, Intel, NVIDIA जैसी कंपनियां अपने बेस्ट प्रोडक्ट और इनोवेशन का शोकेस करने वाली हैं। कई ब्रांड्स ने इवेंट से पहले ही अपने प्रोडक्ट की पहली झलक दिखला दी है। आइए एक नजर डालते हैं CES 2023 में शोकेस होने वाले कुछ प्रमुख प्रोडक्ट पर...

विस्तार
कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक शो (CES) 2023 की शुरुआत पांच जनवरी से होने जा रही है जो कि आठ जनवरी तक चलेगी। CES 2023 इस साल का पहला सबसे बड़ा टेक इवेंट है और इसके बाद फरवरी में एक और बड़े टेक इवेंट मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस 2023 का आयोजन होने वाला है। दो साल तक वर्चुअल आयोजन के बाद इस बार CES 2023 का आयोजन फिजिकल फॉर्मेट में हो रहा है। तीन दिनों तक चलने वाले इस इवेंट में Sony, Samsung, LG, AMD, Intel, NVIDIA जैसी कंपनियां अपने बेस्ट प्रोडक्ट और इनोवेशन का शोकेस करने वाली हैं। कई ब्रांड्स ने इवेंट से पहले ही अपने प्रोडक्ट की पहली झलक दिखला दी है। आइए एक नजर डालते हैं CES 2023 में शोकेस होने वाले कुछ प्रमुख प्रोडक्ट पर...
- Samsung-CES 2023 में सैमसंग की ओर से नए स्मार्टफोन देखने को मिल सकते हैं। सीईएस में लॉन्च होने वाले प्रोडक्ट को MWC 2023 में भी पेश किया जाएगा। मोबाइल के अलावा सैमसंग इस इवेंट में वर्क फ्रॉम होम से संबंधित प्रोडक्ट भी लॉन्च करेगा जिनमें लैपटॉप, स्मार्ट रेफ्रिजरेटर और होम अप्लायंसेज शामिल हैं।
- LG-LG ने सीईएस में लॉन्चिंग वाले प्रोडक्ट का टीजर भी जारी कर दिया है। LG World प्रीमियर भी CES 2023 से एक दिन पहले यानी 4 जनवरी को होने वाला है। इवेंट में LG UltraGear OLED को शोकेस किया जा सकता है जिसके साथ 240Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। इस प्रोडक्ट के अलावा कंपनी OLED की नई टेक्नोलॉजी भी पेश कर सकती है। नए ओएलईडी टीवी के साथ webOS का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा एलजी नया स्मार्टफोन कैमरा, साउंडबार और स्पीकर भी लॉन्च कर सकता है।
- Sony-CES 2023 में Sony बड़े अनाउंसमेंट करने वाला है। सोनी की ओर से इस इवेंट में PlayStation VR 2 को लॉन्च कर सकता है। इसके अलावा सैमसंग और एलजी की तरह सोनी भी इस इवेंट में स्मार्ट टीवी और होम थिएटर सिस्टम पेश कर सकता है। इसके अलावा सोनी की ओर से एक फ्लैगशिप स्मार्टफोन की भी उम्मीद की जा रही है।
- Dell-CES 2023 में Dell गेमिंग लैपटॉप लॉन्च कर सकता है जिनमें Alienware X सीरीज और Alienware M सीरीज शामिल हैं। इन दोनों लैपटॉप में 13th Gen Intel कोर सीपीयू और RTX 4000 सीरीज का जीपीयू मिलेगा। कहा जा रहा है कि अपकमिंग लैपटॉप पहले के मुकाबले स्लिम और हल्के होंगे। दोनों में स्पेशल कूलिंग सिस्टम दिया जाएगा।
- Acer-Acer के नए लैपटॉप भी CES 2023 में देखने को मिल सकते हैं जिनमें गेमिंग से लेकर बिजनेस और क्रिएटर्स लैपटॉप भी होंगे। इन लैपटॉप को लेटेस्ट हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर के साथ पेश किया जाएगा।
- Intel-सीईओएस 2023 में Intel अपना 13th Gen Intel Core सीरीज का प्रोसेसर शोकेस कर सकता है जिसकी क्लॉक स्पीड पहले से बेहतर होगी और कोर की संख्या भी पहली सीरीज के मुकाबले अधिक होगी
- AMD-AMD भी अपने हाई परफॉरमेंस लैपटॉप को Zen 4 के साथ पेश कर सकता है। इसके अलावा RDNA 3 आर्किटेक्टर आधारित जीपीयू भी देखने को मिल सकते हैं। एएमडी अपने गेमिंग लैपटॉप को पेश कर सकता है।
- Airtel VS BSNL: 100Mbps वाले बेस्ट ब्रॉडबैंड प्लान, मिलेगा 1000GB डाटा
- Donald Trump: फेसबुक पर फिर आ सकते हैं ट्रंप, सात को मेटा लेगी निर्णय
- Weekly Tech Wrap: ट्विटर-जियो सर्वर डाउन से लेकर देश में 5G सर्विस के विस्तार तक, ये हैं इस हफ्ते की अपडेट्स
- Redmi Note 12 Pro: 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग से लैस होगा फोन, भारत में इस दिन हो रहा लॉन्च