सावधान: iPhone और Mac यूजर्स के लिए भारत सरकार की बड़ी चेतावनी, तुरंत करें ये काम वरना हैक हो सकता है डेटा

Nitish Kumar
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीNitish Kumar
Sun, 29 Mar 2026 01:06 PM IST
सार

भारत की साइबर सुरक्षा एजेंसी CERT-In ने Apple डिवाइसेज में गंभीर खामियों को लेकर अलर्ट जारी किया है। iPhone, iPad, Mac और Apple Watch यूजर्स के डेटा पर खतरा मंडरा रहा है, जिसे तुरंत अपडेट के जरिए सुरक्षित किया जा सकता है।

विज्ञापन
cert in warning apple iphone ipad mac security flaws update
सरकार ने जारी किया अलर्ट - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Apple यूजर्स के लिए हाई-सीवेरिटी अलर्ट जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक, iPhone, iPad, Mac और Apple Watch समेत कई डिवाइसेज में ऐसी खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम में सेंध लगा सकते हैं।

    भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने Apple यूजर्स के लिए हाई-सीवेरिटी अलर्ट जारी किया है। एजेंसी के मुताबिक, iPhone, iPad, Mac और Apple Watch समेत कई डिवाइसेज में ऐसी खामियां पाई गई हैं, जिनका फायदा उठाकर हैकर्स सिस्टम में सेंध लगा सकते हैं।

    विज्ञापन

    हैकर्स को पहुंच दे सकती हैं तकनीकी खामियां

    रिपोर्ट के अनुसार, Apple के सॉफ्टवेयर और सिस्टम कंपोनेंट्स में कई तकनीकी खामियां मौजूद हैं। ये कमजोरियां अलग-अलग हिस्सों में फैली हुई हैं, जिससे हैकर्स के लिए हमला करना आसान हो जाता है। इससे डेटा लीक, सिस्टम क्रैश और अनधिकृत एक्सेस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यह भी पढ़ें: Google और Amazon समेत ये 5 दिग्गज कंपनियां फ्री में सिखा रही हैं AI, नोट कर लें ये लिंक्स

    किन डिवाइसेज के लिए है अलर्ट?

    यह खतरा iOS, iPadOS, macOS, Safari, watchOS और अन्य Apple सॉफ्टवेयर के पुराने वर्जन पर ज्यादा है। खासतौर पर वे यूजर्स जो अभी तक लेटेस्ट अपडेट नहीं कर पाए हैं, उनके लिए जोखिम ज्यादा है। अगर इन खामियों को नजरअंदाज किया गया, तो हैकर्स डिवाइस पर पूरा नियंत्रण पा सकते हैं। इससे डेटा चोरी, मैलवेयर अटैक और सिस्टम बंद होने जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

    क्या करें यूजर्स?

    CERT-In ने यूजर्स को तुरंत अपने डिवाइस अपडेट करने की सलाह दी है। साथ ही, केवल भरोसेमंद एप्स डाउनलोड करने, संदिग्ध लिंक से दूर रहने और जरूरी डेटा का बैकअप रखने को कहा गया है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें