AI Skills: Google और Amazon समेत ये 5 दिग्गज कंपनियां फ्री में सिखा रही हैं AI, नोट कर लें ये लिंक्स
Free AI Courses:
आज के दौर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) केवल टेक सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि हेल्थकेयर और फाइनेंस जैसे क्षेत्रों में भी इसकी भारी मांग है। अगर आप भी इस नई तकनीक को सीखना चाहते हैं, तो गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और अमेजन जैसी दिग्गज कंपनियां बेहतरीन मुफ्त कोर्सेज ऑफर कर रही हैं।

हेल्थकेयर से लेकर फाइनेंस तक, हर छोटी-बड़ी कंपनी अब उन लोगों को प्राथमिकता दे रही है जिन्हें AI का काम चलाऊ या एडवांस ज्ञान है। बहुत से छात्र और प्रोफेशनल्स सीखना तो चाहते हैं, लेकिन उन्हें सही प्लेटफॉर्म की जानकारी नहीं होती। दुनिया की टॉप-5 टेक कंपनियों ने इस गैप को भरने के लिए अपने खुद के फ्री लर्निंग प्लेटफॉर्म लॉन्च किए हैं।
1. गूगल (Google)
गूगल अपने 'ग्रो विद गूगल' (Grow with Google) प्रोग्राम के जरिए एआई की बारीकियां सिखा रहा है। यहां आप सीख सकते हैं कि जेनरेटिव AI कैसे काम करता है और दैनिक कामकाज में AI का इस्तेमाल करके अपनी प्रोडक्टिविटी कैसे बढ़ाई जाए। यह उन लोगों के लिए बेहतरीन है जो बिल्कुल बेसिक से शुरुआत करना चाहते हैं।
प्लेटफॉर्म लिंक: grow.google/ai

2. ओपनएआई (OpenAI)
ChatGPT बनाने वाली कंपनी OpenAI के पास एक समर्पित अकेडमी पेज है। यहां डेवलपर्स के लिए बहुत सारा एजुकेशनल कंटेंट मौजूद है। आप यहां सीख सकते हैं कि मॉडर्न एआई सिस्टम कैसे काम करते हैं और उनका उपयोग करके खुद की एआई पावर्ड एप्लीकेशन कैसे बनाई जा सकती हैं।
प्लेटफॉर्म लिंक: academy.openai.com

3. माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft)
माइक्रोसॉफ्ट के Learn प्लेटफॉर्म पर एआई डेवलपमेंट और क्लाउड-बेस्ड एआई से जुड़े कई प्रीमियम कोर्सेज मुफ्त में उपलब्ध हैं। अगर आप मशीन लर्निंग और डेटा साइंस में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहते हैं, तो माइक्रोसॉफ्ट के ये कोर्सेज आपके लिए वरदान साबित हो सकते हैं।
प्लेटफॉर्म लिंक: learn.microsoft.com/training
- iPhone 18 की डिटेल्स आईं सामने: दमदार चिपसेट के साथ डिजाइन भी होगा अपडेट, Pro मॉडल पहले होंगे लॉन्च
- Samsung Galaxy Book6 सीरीज भारत में लॉन्च: RTX 5070 ग्राफिक्स और AI फीचर्स के साथ दमदार एंट्री
- Drone Rules: ड्रोन उड़ाने से पहले हो जाएं सावधान! लग सकता है 1 लाख का जुर्माना, जानिए क्या हैं 'ड्रोन रूल्स'
- PNG: पाइपलाइन से सीधे किचन तक कैसे पहुंचती है PNG गैस? जानिए पूरा सिस्टम और इसकी टेक्नोलॉजी