iPhone 18 की डिटेल्स आईं सामने: दमदार चिपसेट के साथ डिजाइन भी होगा अपडेट, Pro मॉडल पहले होंगे लॉन्च
Apple अपने अगली पीढ़ी के iPhone 18 Pro और Pro Max को लेकर तैयारियों में जुटा है। नए डिजाइन, दमदार प्रोसेसर और एडवांस कैमरा फीचर्स के साथ यह सीरीज यूजर्स को बेहतर अनुभव दे सकती है। लॉन्च को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।

विस्तार
Apple फिलहाल iPhone 17 सीरीज की सफलता का आनंद ले रहा है, लेकिन अब कंपनी की नजर अगली फ्लैगशिप सीरीज iPhone 18 Pro और Pro Max पर है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी इस बार भी कई बड़े बदलावों के साथ बाजार में उतर सकती है। संभावना है कि इस साल कंपनी स्टैंडर्ड iPhone 18 को लॉन्च न करे और सीधे Pro मॉडल्स पर फोकस करे। साथ ही, फोल्डेबल iPhone की एंट्री भी इसी दौरान हो सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, iPhone 18 सीरीज सितंबर 2026 में दस्तक दे सकती है।
डिजाइन और रंग में बदलाव
iPhone 18 Pro में डिजाइन काफी हद तक पहले जैसा रह सकता है, लेकिन बैक पैनल में यूनिफाइड ग्लास फिनिश देखने को मिल सकती है। Pro Max मॉडल थोड़ा मोटा हो सकता है। कलर ऑप्शंस में बरगंडी, पर्पल और कॉपी ब्राउन जैसे नए शेड्स टेस्ट किए जा रहे हैं, जिनमें बरगंडी के आने की संभावना ज्यादा है।
डिस्प्ले में छोटे बदलाव
नई सीरीज में डायनामिक आयलैंड पूरी तरह हटने की बजाय छोटा किया जा सकता है। iPhone 18 Pro में 6.3 इंच और Pro Max में 6.9 इंच OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट रहेगा।
परफॉर्मेंस और बैटरी होगी दमदार
iPhone 18 Pro में नया A20 Pro चिपसेट मिल सकता है, जो 2nm तकनीक पर आधारित होगा। इससे फोन करीब 15% ज्यादा तेज और 30% ज्यादा पावर एफिशिएंट हो सकता है। Pro Max मॉडल में 5100mAh से 5200mAh तक की बड़ी बैटरी मिलने की संभावना है।
कैमरा में मिलेगा बड़ा अपग्रेड
कैमरा सेटअप पहले जैसा ट्रिपल रहेगा, लेकिन इस बार मेन कैमरा में वेरिएबल अपर्चर दिया जा सकता है। इसके अलावा Samsung का नया इमेज सेंसर बेहतर फोटो क्वालिटी और कम नॉइज देने में मदद करेगा।
लॉन्च और कीमत
iPhone 18 Pro सीरीज को सितंबर 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। कीमत में बड़े बदलाव की उम्मीद नहीं है। फिलहाल iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,34,900 रुपये है, ऐसे में नई सीरीज भी इसी रेंज में रह सकती है।
iPhone 18 Pro सीरीज में डिजाइन, कैमरा और परफॉर्मेंस में बड़े अपग्रेड देखने को मिल सकते हैं। नया चिपसेट, बेहतर बैटरी और एडवांस कैमरा इसे प्रीमियम सेगमेंट में और मजबूत बना सकते हैं।
- Samsung Galaxy Book6 सीरीज भारत में लॉन्च: RTX 5070 ग्राफिक्स और AI फीचर्स के साथ दमदार एंट्री
- Drone Rules: ड्रोन उड़ाने से पहले हो जाएं सावधान! लग सकता है 1 लाख का जुर्माना, जानिए क्या हैं 'ड्रोन रूल्स'
- PNG: पाइपलाइन से सीधे किचन तक कैसे पहुंचती है PNG गैस? जानिए पूरा सिस्टम और इसकी टेक्नोलॉजी
- BSNL का मास्टरस्ट्रोक: बिछेगा 60 हजार नए टावरों का जाल, कस्टमर्स के लिए लॉन्च होगी 'ट्रूकॉलर' जैसी सर्विस