अलर्ट: इन नौ सेलिब्रिटी के नाम पर होता है सबसे ज्यादा फ्रॉड, हैकर्स ऐसे बनाते हैं शिकार

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 10 May 2024 04:19 PM IST
सार

एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी McAfee ने उन 9 सेलिब्रिटी एक लिस्ट जारी की है जिनके नाम पर हैकर्स सबसे ज्यादा मैलवेयर और वायरस तैयार करते हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड मूवी के स्टार एक्टर रयान गोसलिंग का नाम सबसे ऊपर है।

विज्ञापन
celebrities Name that scammers use most to target users
Android Malware detection - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    डिजिटल दुनिया और सुपरफास्ट इंटरनेट के इस दौर में शायद ही कोई ऐसा होगा जिसने मैलवेयर और वायरस का नाम नहीं सुना होगा। ये मैलवेयर इतने खतरनाक होते हैं कि पलक झपकते आपके बैंक अकाउंट को खाली कर सकते हैं। इसके अलावा इनकी मदद से हैकर्स आपके सिस्टम को रिमोटली यानी दूर बैठे भी कंट्रोल कर सकते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन मैलवेयर या वायरस के नाम कैसे रखे जाते हैं?

    आपको जानकर हैरानी होगी कि हैकर्स मैलवेयर का नाम सबसे ज्यादा सेलिब्रिटी के नाम पर रखते हैं। एंटीवायरस बनाने वाली कंपनी McAfee ने उन 9 सेलिब्रिटी एक लिस्ट जारी की है जिनके नाम पर हैकर्स सबसे ज्यादा मैलवेयर और वायरस तैयार करते हैं। इस लिस्ट में हॉलीवुड मूवी के स्टार एक्टर रयान गोसलिंग का नाम सबसे ऊपर है।

    विज्ञापन
    1. रयान गोसलिंग- पहले नंबर पर इस साल की सुपरहिट फिल्म बार्बी के अभिनेता रयान गोसलिंग का नाम है। इनके नाम से सबसे ज्यादा मैलवेयर बनाए जाते हैं।
    2. एमिली ब्लंट- दूसरे नंबर पर एमिली का नाम है जो कि एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। उनकी हालिया फिल्म "ओपेनहाइमर" है।
    3. जेनिफर लोपेज- जेनिफर लोपेज का नाम तो आपने सुना ही होगा। मशहूर पॉप सिंगर, अभिनेत्री और निर्माता के रूप में इनकी खास पहचान है। इनके नाम से भी हैकर्स खूब वायरस तैयार करते हैं।
    4. जेन्डया- ये भी एक हॉलीवुड अभिनेत्री और सिंगर हैं।
    5. एलन मस्क- एक्स (पूर्व में ट्विटर) के मालिक एलन मस्क के नाम से भी खूब मैलवेयर बनाए जाते हैं।
    6. अल रोकर- टुडे ग्रुप मौसम विशेषज्ञ, लेखक और पत्रकार अल रोकर के नाम से भी मैलवेयर बनाए जाते हैं।
    7. मार्गोट रोबी- मार्गोट रोबी बार्बी फिल्म की स्टार हैं।
    8. बुरा बन्नी- बुरा बन्नी एक मशहूर सिंगर हैं और Spotify पर 2023 के शुरुआत में सबसे अधिक स्ट्रीम किए गए पहले गैर-अंग्रेजी भाषा आर्टिस्ट हैं।
    9. अमेरिका फेरेरा- फेरेरा भी बार्बी फिल्म से पोपुलर हुईं एक अभिनेत्री हैं।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें