Coronavirus: गुरुग्राम और दिल्ली पुलिस डिलीवरी कर्मचारियों की करेंगी मदद, जल्द शुरू होगी यह सेवा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 25 Mar 2020 04:56 PM IST
विज्ञापन
Ccoronavirus e-commerce site delivery service start tomorrow know all in detail
delivery

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अमेजन, फ्लिपकार्ट और ग्रोफर्स जैसी कंपनियों ने हाल ही में डिलीवरी सेवा को बंद किया था। लेकिन गुरुग्राम पुलिस इन कंपनियों के लिए राहत की खबर लेकर आई है। पुलिस के मुताबिक, इन कंपनियों के डिलीवरी कर्मचारी बिना किसी रुकावट के लोगों तक उनका सामान पहुंचा सकेंगे। साथ ही पुलिस के अधिकारी भी उन कर्मचारियों का सहयोग करेंगे। वहीं, दूसरी तरफ दिल्ली पुलिस ने भी डिलीवरी कर्मचारियों के लिए कर्फ्यू पास जारी किए हैं। हालांकि, अभी तक यह जानकारी नहीं मिली है कि प्रोडक्ट्स की डिलीवरी कब तक शुरू होगी।

    गुरुग्राम पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा है कि हमारे सभी अधिकारी अमेजन, बिग बास्केट, ब्लू डार्ट, फ्लिपकार्ट, ग्रोफर्स, मिल्क बास्केट, स्विगी और जोमैटो के डिलीवरी कर्मचारियों की मदद करेंगे, जिससे वह आसानी जरूरी सामान डिलीवर कर पाएंगे।

    विज्ञापन

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 14 अप्रैल तक बढ़ाने का एलान किया है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि लोगों को जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी जिनमें राशन, दूध और दवा शामिल हैं। वहीं पीएम मोदी के इस एलान के बाद भारतीय रेलवे ने भी अपने सेवाएं 14 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। इससे पहले रेलवे की सेवाएं 31 मार्च तक ही बंद थीं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें