कोरोना वायरस: ओप्पो, रियलमी और वीवो ने अस्थाई रूप से बंद किए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 25 Mar 2020 10:33 AM IST
Coronavirus oppo vivo realme shut down  manufacturing plants know about it
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ओप्पो, वीवो और रियलमी ने ग्रेटर नोएडा में स्थित मैन्युफैक्चरिंग प्लांट अस्थाई रूप से बंद कर दिए हैं। साथ ही ओप्पो और वीवो ने अपने कर्मचारियों को घर से काम करने का आदेश दिया है। वहीं, दूसरी तरफ रियलमी ने भी अगले आदेश तक अपनी फैक्टरी में चल रहे काम-काज को भी रोक दिया है। आपको बता दें कि कल यानी 24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 दिन के लिए देश को लॉकडाउन करने का एलान किया था, जिसको ध्यान में रखकर टेक कंपनियों ने यह कदम उठाया है।

    इसे भी पढ़ें: कोरोना वायरस: Flipkart ने बंद की अपनी सेवाएं, साइट पर लिखा यह मैसेज

    इससे पहले शाओमी ने भी इस लॉकडाउन के ध्यान में रखर अपने Mi Homes को अस्थाई रूप से बंद कर दिया था। इस बात की जानकारी कंपनी के ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट मनु कुमार जैन ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट के जरिए दी थी। मनु कुमार जैन ने अपने ट्वीट में लिखा था कि इस स्थिति को ध्यान में रखकर हमने ऐसा कदम उठाया है, जिससे सरकार को कोरोना वायरस रोकने में मदद मिलेगी। साथ ही उन्होंने आगे लिखा है कि लॉकडाउन नियमों के नियम के मुताबिक हम एमआई होम को बंद कर रहे है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें