कोरोना वायरस के कारण स्थगित हुई Realme Narzo 10, Narzo 10A की भारत में लॉन्चिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Mar 2020 04:16 PM IST
विज्ञापन
Realme Narzo 10, Narzo 10A Launch in india Postponed Due to Coronavirus Lockdown
Realme Narzo 10, Narzo 10A Launch Postponed - फोटो : social media

    रियलमी भारत में अपनी नई मोबाइल सीरीज 26 मार्च को लॉन्च करने वाली थी लेकिन कोरोना वायरस के कारण भारत में 14 अप्रैल तक हुए लॉक डाउन की वजह से कंपनी ने अपनी नई सीरीज Realme Narzo की लॉन्चिंग को फिलहाल स्थगित कर दिया है। बता दें कि 26 मार्च को रियलमी के दो फोन लॉन्च होने वाले थे जिनमें Realme Narzo 10 और Narzo 10A स्मार्टफोन शामिल थे। हालांकि कंपनी ने अभी तक नई तारीख की घोषणा नहीं की है।

    इन दोनों फोन के फीचर्स के बारे में कंपनी पहले से ही जानकारी दे रही है। Realme Narzo 10 सीरीज के फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। इसके अलावा लीक रिपोर्ट के मुताबिक Realme Narzo 10 सीरीज के फोन में मीडियाटेक हीलियो G80 प्रोसेसर मिलेगा।

    विज्ञापन

    साथ ही कहा जा रहा है कि Realme Narzo 10 सीरीज की कीमत भारत में 15,000 रुपये से कम हो सकती है। कहा जा रहा है कि कंपनी ने Realme Narzo सीरीज को रियलमी 6 सीरीज को रिप्लेस करने के लिए कर रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Realme Narzo 10 सीरीज की स्पेसिफिकेशन

    Realme Narzo 10 को लेकर पुष्टि हो चुकी है कि इस फोन में 6.5 इंच की वाटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा फोन में चार रियर कैमरे होंगे जिनमें मेन कैमरा 48 मेगापिक्सल का होगा। फोन में 5000mAh की बैटरी मिलेगी जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। वहीं Realme Narzo 10A में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें भी हीलियो G80 प्रोसेसर मिलेगा। फोन में एंड्रॉयड 10 आधारित रियलमी यूआई मिलेगा। इस फोन में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें