एयरटेल के डाटा सेंटर Arm Nxtra में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा कार्लाइल समूह

अजय वर्मा
पीटीआई, नई दिल्लीअजय वर्मा
Wed, 01 Jul 2020 11:41 AM IST
सार
विज्ञापन
carlyle to buy 25 percent  airtel data centre Arm Nxtra know in detail
AIRtel

    विस्तार

    कार्लाइल समूह एयरटेल के डाटा सेंटर के व्यवसाय 'नेक्सट्रा डाटा' में 23.5 करोड़ डॉलर (करीब 1,780 करोड़ रुपये) में 25 फीसदी हिस्सेदारी खरीदेगा। कंपनी ने बधुवार को एक बयान में यह जानकारी दी ऐसे में नेक्सट्रा का मूल्यांकन 1.2 अरब डॉलर होने की संभावना है, जो 9,084 करोड़ रुपये से अधिक है। समझौता पूरा होने पर कार्लाइल की उद्योग में 25 फीसदी हिस्सेदारी होगी और बाकी 75 फीसदी हिस्सेदारी एयरटेल के पास रहेगी।

    भारती एयरटेल ने एक बयान में कहा, 'भारती एयरटेल और कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स ने आज एक समझौते की घोषणा की, जिसके तहत कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स नेक्सट्रा डाटा लिमिटेड में 23.5 करोड़ डॉलर निवेश करेगी, जो एयरटेल की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी है और डाटा सेंटर कारोबार में शामिल है। कम्फर्ट इनवेस्टमेंट्स निवेश कोष प्रबंधक कैप वी मॉरिशस लिमिटेड की एक संबद्ध इकाई है, जो कार्लाइल समूह से संबद्ध संस्थाओं द्वारा प्रबंधित है। इस सौदे के लिए नियामक मंजूरियां ली जानी हैं, जिसमें भारत के प्रतिस्पर्धा आयोग की मंजूरी भी शामिल है।

    विज्ञापन

    नेक्सट्रा का मुख्यालय नई दिल्ली में है। यह प्रमुख भारतीय तथा वैश्विक उद्यमों, स्टार्टअप, छोटे तथा मध्यम व्यवसायों और सरकारों को डाटा सेंटर सेवाएं प्रदान करता है। बयान में कहा गया, 'नेक्स्ट्रा के देश भर में 10 बड़े डेटा सेंटर और 120 से अधिक एज डेटा सेंटर हैं, जो ग्राहकों को को-लोकेशन सेवाएं, क्लाउड इन्फ्रास्ट्रक्चर, मैनेज्ड होस्टिंग, डेटा बैकअप, डिजास्टर रिकवरी और रिमोट इंफ्रास्ट्रक्चर मैनेजमेंट जैसी सेवाएं मुहैया कराते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसे भी पढ़ें: Facebook में आया नया शानदार फीचर, यूजर्स बना सकते हैं अपना एनिमेटेड अवतार

    बयान में कहा गया कि भारत में सुरक्षित डाटा केंद्रों की मांग में तेजी से बढ़ रही है और डिजिटल सेवाओं के लिए उपभोक्ता मांग में वृद्धि जारी है। बयान में आगे कहा गया कि डाटा को स्थानीय स्तर पर स्टोर करने के सरकार के निर्देश के बाद पूरे क्षेत्र में मांग तेजी से बढ़ी है। नेक्सट्रा इस मांग को पूरा करने के लिए कई बड़े डाटा सेंटर का निर्माण कर रहा है। बयान के मुताबिक कंपनी ने पिछले साल पुणे में एक डाटा सेंटर की स्थापना की थी और चेन्नई, मुंबई और कोलकाता में नए सेंटर का निर्माण कर रही है।

    बयान के मुताबिक नेक्सट्रा इस सौदे से हुई आय का इस्तेमाल पूरे देश में अपने बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करेगी। इस सौदे पर टिप्पणी करते हुए भारती एयरटेल के एमडी और सीईओ (भारत और दक्षिण एशिया) गोपाल विट्टल ने कहा, 'एयरटेल में हमने एक मजबूत डाटा सेंटर पोर्टफोलियो बनाया है जो भविष्य के लिए तैयार है। हमारे ग्राहकों की सुरक्षा और डाटा गोपनीयता, हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकताएं हैं।'

    उन्होंने कहा, 'तेजी से डिजिटलीकरण ने भारत में डाटा सेंटरों के लिए बड़े पैमाने पर विकास के अवसर खोले हैं और हम इस खंड में एक प्रमुख भागीदार बनने के लिए अपने निवेश में तेजी लाने की योजना बना रहे हैं। कार्लाइल एशिया पार्टनर्स की सलाहकार टीम के प्रबंध निदेशक नीरज भारद्वाज ने कहा, 'हम नेक्स्ट्रा की पूरी क्षमता को उजागर करने के लिए एयरटेल के साथ सहयोग करने के लिए तत्पर हैं।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें