Facebook में आया नया शानदार फीचर, यूजर्स बना सकते हैं अपना एनिमेटेड अवतार

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Wed, 01 Jul 2020 10:48 AM IST
सार
विज्ञापन
Facebook launched avatar feature in india know how to make your animated character
फेसबुक - फोटो : pexels.com

    विस्तार

    दिग्गज सोशल मीडिया कंपनी फेसबुक (Fackebook) ने भारतीय यूजर्स के लिए एक नया फीचर लॉन्च किया है, जिसका नाम Avatars है। इस फीचर के जरिए यूजर्स अपना एनिमेटेड अवतार या कैरेक्टर बना सकते हैं। इसके साथ ही यूजर्स को कैरेक्टर डिजाइन करने के लिए ढेर सारे चेहरे और आउटफिट जैसे विकल्प मिलेंगे। आपको बता दें कि कंपनी ने भारत में इस फीचर को लॉन्च करने से पहले इसे कई देशों में जारी किया था।

    फेसबुक ने कहा है कि लॉकडाउन के दौरान यूजर्स ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया है। यही वजह है कि हमने नया अवतार फीचर पेश किया है, जिससे यूजर्स अपना एनिमेटेड अवतार बना सकते हैं। यूजर्स को इस नए फीचर में चेहरे, हेयर स्टाइल और आउटफिट्स का सपोर्ट मिला है। कंपनी ने आगे कहा है कि यूजर्स इस फीचर की मदद से अपने चेहरे के स्टिकर बनाकर अपने दोस्तों के साथ साझा भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    • अपना एनिमेटेड अवतार बनाने के लिए आपको को सबसे पहले फेसबुक एप को अपडेट करना होगा।
    • अपडेट करने के बाद एप को ओपन करें। कॉमेन्ट विकल्प पर जाकर स्माइल बटन पर क्लिक करें।
    • अब आपको क्रिएट योर अवतार ऑप्शन मिलेगा। यहां आप अपने हिसाब से स्किन कलर, हेयर स्टाइल और आउटफिट का इस्तेमाल करके अवतार को बना सकते हैं।
    • आप अपने अवतार को फेसबुक पर शेयर भी कर सकते हैं।
    • फिलहाल, यह फीचर केवल एंड्रॉयड यूजर्स के लिए पेश किया गया है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही इस फीचर को आईफोन यूजर्स के लिए जारी करेगी।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें