Amazon में आई तकनीकी दिक्कत, 6,500 रुपये में बेच दिया नौ लाख रुपये का कैमरा लेंस !

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 22 Jul 2019 11:42 AM IST
विज्ञापन
Camera lens worth 13,000 dollars sold for 94 dollars during Amazon Prime Day
Canon EF 800mm - फोटो : amazon

    हर साल आयोजित होने वाली अमेजन की प्राइम डे की चर्चा पूरी दुनिया में रहती है। साल में एक बार लगने वाली इस प्राइम डे सेल में करोड़ों का बिजनेस होता है। इस साल भी कंपनी ने 15-16 जुलाई को प्राइम डे का आयोजन किया था, लेकिन इस बार की प्राइम डे सेल में कंपनी को भारी नुकसान हुआ है। इस बार एक छोटी-सी गलती की वजह से अमेजन को 9 लाख रुपये का कैमरा लेंस सिर्फ 6,500 रुपये में बेचना पड़ा है। आइए जानते हैं पूरा मामला।

    दरअसल प्राइम डे सेल के दौरान एक शख्स को अमेजन की साइट पर 3,000 डॉलर का कैमरे का लेंस ऑफर के तहत मात्र 94 डॉलर में मिला। शख्स को पहले तो यकीन नहीं हुआ, लेकिन उन्होंने ऑर्डर जरूर कर दिया। शख्स ने अपनी इस लॉटरी की जानकारी रेडिट पर भी शेयर की है। बता दें कि शख्स ने कैनन का EF 800mm f/5.6L IS लेंस खरीदा है।

    विज्ञापन

    वहीं अब लोग यह सवाल पूछ रहे हैं कि तकनीकी वजह से 3,000 डॉलर्स का कैमरा 94 डॉलर्स में बिक तो गया तो लेकिन कंपनी इसकी डिलिवरी करेगी या नहीं, हालांकि अभी तक डिलिवरी के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है। वहीं कई अन्य यूजर्स ने भी महंगे प्रोडक्टस को सस्ते में खरीदने का दावा किया है। एक यूजर्स ने 16,000 डॉलर का सामान 800 डॉलर में खरीदने का दावा किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें