गृह मंत्रालय ने सोशल इंजीनियरिंग हैकिंग को लेकर जारी किया अलर्ट, दिए ये निर्देश

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Mon, 22 Jul 2019 10:34 AM IST
MHA Warns Government Officials Against Social Engineering Attacks, Avoid Unsolicited Phone Calls
hacking

    गृह मंत्रालय ने सरकारी अधिकारियों को सोशल इंजीनियरिंग साइबर अटैक को लेकर अलर्ट किया है और साथ ही क्या करें और क्या ना करें के बारे में भी विस्तार से बताया है। गृह मंत्रालय ने अपने एक आदेश में कहा है कि सरकारी की गुप्त जानकारी निकालने के लिए सरकारी अधिकारियों को सोशल इंजीनियरिंग अटैक का शिकार बनाया जा सकता है। ऐसे में अधिकारियों को बेहद ही सतर्क रहने की दरकार है।

    टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक मंत्रालय ने कहा है कि अधिकारियों अनजान फोन कॉल्स, ई-मेल और मैसेज से दूर रहें। आदेश में साफ-साफ कहा गया है कि बिना चेक किए किसी भी ई-मेल को ओपन ना करें और मैसेज के रूप में आए किसी लिंक पर क्लिक ना करें। मंत्रालय ने इसे लेकर क्या करें और क्या ना करें की लिस्ट भी जारी की है।

    मंत्रालय ने कहा है कि हैकर्स ई-मेल और टेक्स्ट मैसेज भेजकर सरकारी जानकारी हासिल कर सकते हैं। ऐसे में ये हैकर्स फोन पर बैंक के नाम से या किसी जान-पहचान वाले शख्स के नाम से संदिग्ध लिंक वाले मैसेज भेजकर अपने काम को अंजाम दे सकते हैं। आदेश में कहा गया है कि लिंक के जरिए आपको एक फर्जी वेबसाइट पर ले जाकर आपसे निजी जानकारी पूछी जा सकती है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें