केबल टीवी के यूजर्स को राहत, अब मात्र 130 रुपये में देख सकेंगे 150 टीवी चैनल

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Sun, 06 Oct 2019 12:38 PM IST
विज्ञापन
Cable Tv Will Become Cheaper Users Get 150 Channels In 130 Rupees Know About It
dth

    ऑल इंडिया डिजिटल केबल फेडरेशन (AIDCF) ने लोगों को राहत पहुंचाने के लिए चैनल पैक की कीमतों में कटौती करने का फैसला लिया है। अब ग्राहक मात्र 130 रुपये में 150 टीवी चैनल देख सकेंगे। इससे पहले ट्राई ने टैरिफ प्लान में कई अहम बदलाव किए थे, जिसके बाद चैनल पैक की कीमत महंगी हो गई थी।

    डिजिटल केबल फेडरेशन ने बैठक के दौरान टीवी सब्सक्राइबर्स को फायदा पहुंचाने के लिए चैनल पैक की कीमतों में जरूरी बदल किए हैं। अब ग्राहक इस बदलाव के बाद 130 रुपये में 150 एसडी चैनल देख सकेंगे। इससे पहले उन्हें 100 चैनल देखने को मिलते थे।

    विज्ञापन

    फेडरेशन ने चैनल पैक की कीमत में बलाव केवल टीवी सब्सक्राइबर्स के लिए किया हैं। पहले यूजर्स को 100 से ज्यादा चैनल देखने के लिए 20 रुपये का अतिरिक्त चार्ज देना पड़ता था। इसके साथ ही उन्हें जीएसटी का शुल्क भी देना होता था। वही दूसरी तरफ अब डीटीएच यूजर्स को इस बदलाव के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    बता दें कि फेडरेशन ने वर्ष की शुरुआत में ही डीटीएच और केबल नेटवर्क के ग्राहकों के लिए टैरिफ प्लान में नए नियम लागू किए थे। इन नियमों के तहत चैनल पैक की कीमत महंगी हो गई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें