तीन कैमरे के साथ Galaxy A20s भारत में लॉन्च, कीमत 12 हजार रुपये से भी कम

सैमसंग ने भारत में अपनी ए सीरीज का विस्तार करते हुए नया बजट स्मार्टफोन गैलेक्सी ए20एस (Samsung Galaxy A20s) पेश किया है। Samsung Galaxy A20s को पिछले महीने मलेशिया में पेश लॉन्च किया गया था। बता दें कि गैलेक्सी ए20एस, इसी साल लॉन्च हुए Samsung Galaxy A20 का अपग्रेडेड वर्जन है। इस फोन की खासियतों की बात करें तो इसमें तीन रियर कैमरे दिए गए हैं।
गैलेक्सी ए20एस में एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित One UI मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 720x1560 पिक्सल है। डिस्प्ले के साथ वी टाइप नॉच मिलेगा। इसमें क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 450 प्रोसेसर और 4 जीबी तक की रैम है।
इसमें तीन रियर कैमरे दिए हैं जिनमें एक कैमरा 13 मेगापिक्सल का f/1.8 अपर्चर वाला, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल और तीसरा लेंस 5 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है। फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा।
गैलेक्सी ए20एस में 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ v4.2, जीपीएस, यूएसबी टाइप सी टार्जिंग पोर्ट और 3.5mm का हेडफोन जैक है। फोन के पीछे फिंगरप्रिंट सेंसर भी है। इसमें 4000mAh की बैटरी है जो 15W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
भारतीय बाजार में Samsung Galaxy A20s के 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 11,999 रुपये है। वहीं 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 13,999 रुपये है। गैलेक्सी ए20एस ब्लैक, ब्लू और ग्रीन कलर वेरियंट में मिलेगा। इसकी बिक्री आज यानी 5 अक्टूबर से सैमसंग के ऑनलाइन स्टोर, ओपेरा हाउस, तमाम ऑनलाइन स्टोर और ऑफलाइन स्टोर से होगी।
- BSNL ने फिर से लॉन्च किया यह सस्ता प्लान, मिलेगी 180 दिनों की वैधता, अन्य प्लान भी हुए अपडेट
- Galaxy Fold समेत दुनिया के मुड़ने वाले छह स्मार्टफोन, लाखों में है कीमत, मिलेंगे छह कैमरे
- Jio, Airtel और Vodafone के इन प्लान में 60GB डाटा के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग
- PLAYFIT SW75 Review : महिलाओं के लिए खास है यह स्मार्टवॉच, कम कीमत में मिलेंगे खास फीचर्स