Amazon की फैब फोन फेस्ट सेल हुई शुरू, सैमसंग से लेकर शाओमी के फोन पर मिलेगा बड़ा डिस्काउंट

दिग्गज ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) की फैब फोन फेस्ट (Fab Phone Fest 2019) सेल कल यानी 5 अक्टूबर से शुरू हो गई है। लोगों को स्मार्टफोन की खरीदारी पर इस सेल में शानदार डील्स, बंपर डिस्काउंट और ऑफर्स मिलेंगे।

इससे पहले ग्रेट इंडिन फेस्टिवल सेल हुई थी, जिसका ग्राहकों ने जमकर लाभ उठाया था। वहीं, अमेजन की फोन फेस्ट सेल 9 अक्टूबर तक चलेगी। इस सेल में वनप्लस 7 से लेकर वीवो V15 स्मार्टफोन पर शानदार ऑफर्स दिए गए हैं। तो चलिए जानते हैं किस स्मार्टफोन पर कितनी छूट मिल रही है...

OnePlus 7 पर डिस्काउंट
ग्राहक इस फोन को अमेजन की सेल के दौरान मात्र 29,999 रुपये में खरीद सकेंगे। वनप्लस 7 की असल कीमत 32,999 रुपये है। वहीं, इस फोन पर तीन हजार रुपये की छूट दी गई है। ग्राहकों को इस फोन में 48 मेगापिक्सल का कैमरा, स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और बड़ा डिस्प्ले मिलेगा।