CERT-In: आपके फोन में हैं इन दो कंपनियों के प्रोसेसर तो हैकर्स के निशाने पर हैं आप, तुरंत करें यह काम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Aug 2024 04:45 PM IST
सार

इन खामियों की पहचान फ्रेमवर्क, सिस्टम, करनल, आर्म कंपोनेंट, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजी, मीडियाटेक कंपोनेंट, क्वॉलकॉम कंपोनेंट और क्वॉलकॉम क्लोज सोर्स कंपोनेंट में हुई है।

विज्ञापन
Govt issues high risk warning for Qualcomm and MediaTek chipset Android smartphones
hacker - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    भारतीय कंप्यूटर इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए बड़ी गंभीर चेतावनी जारी की है। CERT-In ने कहा है कि उन स्मार्टफोन पर हैकिंग का खतरा है जिनमें क्वॉलकॉम (Qualcomm) और मीडियाटेक (MediaTek) के प्रोसेसर हैं। CERT-In के मुताबिक इन दोनों कंपनियों के प्रोसेसर में कई सारी खामियां हैं जिनका फायदा हैकर्स उठा सकते हैं।

    CERT-In के मुताबिक जिन फोन में इन दोनों कंपनियों के प्रोसेसर हैं और उनमें एंड्रॉयड 12, 12L, 13 और 14 है वही इन खामियों से प्रभावित हैं। इन खामियों की पहचान फ्रेमवर्क, सिस्टम, करनल, आर्म कंपोनेंट, इमेजिनेशन टेक्नोलॉजी, मीडियाटेक कंपोनेंट, क्वॉलकॉम कंपोनेंट और क्वॉलकॉम क्लोज सोर्स कंपोनेंट में हुई है। इन खामियों का फायदा उठाकर हैकर्स आपके फोन में मौजूद सभी जानकारी को एक्सेस कर सकते हैं और आपको फोन रिमोटली यानी दूर बैठे कंट्रोल भी कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    • पहला काम तो यही है कि यदि आपके फोन में कोई अपडेट आया है तो उसे तुरंत इंस्टॉल करें और फोन को अपडेट करें।
    • इसके अलावा गूगल प्ले प्रोटेक्ट फीचर को ऑन रखें।
    • फोन को ऑटोमैटिक अपडेट मोड में रखें।
    • किसी भी अनजान सोर्स से किसी एप को डाउनलोड ना करें।
    • किसी संदिग्ध या अनजान लिंक पर क्लिक ना करें।
    • बेहतर होगा कि डाटा बैकअप लेने के बाद फोन को एक बार फैक्टरी रीसेट करें।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें