सावधान: यह मैसेज आपको बना सकता है कंगाल, तुरंत करें डिलीट, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 08 Aug 2024 04:08 PM IST
विज्ञापन
Scam Alert iPhone users are receiving scam messages via iMessage regarding package
parcel scam - फोटो : अमर उजाला

    आपके साथ किसी भी वक्त स्कैम हो सकता है और यदि आप स्मार्टफोन इस्तेमाल करते हैं तो ठग को आपको ठगने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं, क्योंकि आंकड़े भी यही कह रहे हैं। देश में हर रोज हजारों लोगों को ऑनलाइन स्कैम का शिकार बनाया जा रहा है। एक नए तरह का स्कैम सामने आया है जिसके शिकार समझदार लोग ही हो रहे हैं। इस स्कैम को लेकर सरकारी एजेंसी साइबर दोस्त ने भी अलर्ट जारी किया है।

    एजेंसी ने नए स्कैम के बारे में जानकारी दी है जिसके जरिए iPhone यूजर्स को सबसे ज्यादा शिकार बनाया जा रहा है। आईफोन यूजर्स को आईमैसेज पर एक मैसेज भेजा रहा है जिसमें दावा किया जा रहा है कि गलत एड्रेस होने के कारण आपका पार्सल डिलीवर नहीं हो रहा है।

    विज्ञापन

    इस मैसेज का जवाब 24 घंटे के अंदर दें, नहीं तो पार्सल रिटर्न हो जाएगा। मैसेज के साथ एक वेब लिंक भी आ रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह एक फर्जी मैसेज है और इसके साथ दिए गए लिंक के जरिए आपको शिकार बनाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    यदि आप ध्यान से देखेंगे तो इस मैसेज में इंडिया पोस्ट की वेबसाइट का यूआरएल गलत दिया गया है। ऐसे में इस तरह के मैसेज की शिकायत करें और लिंक पर क्लिक करने की गलती ना करें। इसके अलावा किसी को भी अपने बैंक अकाउंट की जानकारी ना दें और ना ही पैसे भेजने की गलती करें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें