IRCTC Hacked: आईआरसीटीसी की वेबसाइट हैक कर शख्स ने बेच दिए 30 लाख के टिकट, जानें क्या है पूरा मामला

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 17 Aug 2023 01:23 PM IST
सार

स्कैंडल चलाने वाले व्यक्ति ने आईआरसीटीसी में तत्काल और वीआईपी कोटे के टिकटों तक पहुंचने के लिए हैक्स का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद इन टिकटों को वास्तविक बुकिंग कीमत से चार गुना कीमत में बेच देता था।

विज्ञापन
By hacking IRCTC website delhi man sold tickets worth 30 lakhs Arrested
IRCTC Hacked - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    दिल्ली में एक व्यक्ति द्वारा इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) की वेबसाइट हैक करने का मामला सामने आया है। आरोपी ने न सिर्फ वेबसाइट को हैक किया बल्कि 30 लाख रुपये के तत्काल टिकट भी बेच दिए। रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने आईआरसीटीसी वेबसाइट को हैक करने वाले 47 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

    पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी दी है। IRCTC वेबसाइट को हैक करने वाला आरोपी शख्स मोइनुद्दीन चिश्ती उत्तर प्रदेश के दादरी का रहने वाला है। वह ग्रेटर नोएडा के अयोध्या गंज में रेलवे टिकट बुकिंग की दुकान चलाता है। पुलिस का कहना है कि चिश्ती दो साल से यह कांड चला रहा था।

    विज्ञापन

    जब पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की तो पता चला कि उसने आईआरसीटीसी के पोर्टल पर गुमनाम व्यक्तिगत प्रोफाइल बनाने के लिए नेक्सस, सिक्का वी2 और बिगबॉस जैसे अवैध सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल किया था। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये एप ऑटोमेटिक रूप से नाम, यात्रा की जानकारी, ट्रेन चयन जैसे जानकारी भरने और यहां तक कि टिकट बुकिंग के लिए पेमेंट तक करने के लिए स्क्रिप्ट का उपयोग करते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें