आईफोन यूजर्स को एपल दे रहा 5 हजार रुपये का मुआवजा, आप भी ले सकते हैं फायदा, जान लें शर्त

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Wed, 16 Aug 2023 06:05 PM IST
सार

मुआवजा पाने वाली लिस्ट में आईफोन 6 सीरीज के चार फोन, आईफोन 7 सीरीज और आईफोन एसई शामिल हैं। साल 2016 में एपल ने खुद यह बात स्वीकार की थी कि कंपनी ने पुराने आईफोन को जानबूझकर धीमा किया है।

विज्ञापन
Apple to pay Rs 5000 to iPhone 6 7 or iPhone SE users reasons why
iphone 7 - फोटो : Apple

    विस्तार

    यदि आपके पास आईफोन है और वह पांच साल पुराना हो गया है तो आपको एपल की ओर से मुआवजा मिल सकता है। दरअसल, एपल ने कुछ चुनिंदा आईफोन यूजर्स को पांच हजार रुपये मुआवजा देना शुरू कर दिया है। एपल पर आरोप था कि कंपनी ने नई आईफोन सीरीज की लॉन्चिंग के साथ iPhone 6, iPhone 7 और iPhone SE को जानबूझकर धीमा किया है। अब कंपनी ने इस आरोप पर सहमति जताई है और यूजर्स को पर्याप्त मुआवजा देने की बात कही है।

    पांच साल पहले शुरू हुई इस कहानी में आईफोन यूजर्स ने कंपनी पर आईफोन को जानबूझकर धीमा करने का आरोप लगाया था। इसमें iPhone 6, iPhone 7 और iPhone SE यूजर्स शामिल थे। आरोप लगते रहे और एपल अपनी बात पर अड़ी रही। हालांकि, अब कंपनी डिवाइस को धीमा करने पर सहमत हो गई है।

    विज्ञापन

    कंपनी का कहना है कि इसके पीछे उनका कोई बुरा इरादा नहीं था। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, एपल ने 2020 में समाधान का रास्ता चुना और संभावित रूप से महंगे कानूनी जुर्माने से बचने के लिए 500 मिलियन डॉलर तक के पर्याप्त भुगतान पर सहमति की बात कही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सिलिकॉन वैली की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक हालिया फैसले से एपल को उन लोगों को मुआवजा देना शुरू करने की इजाजत मिल गई है जो अपने आईफोन के जानबूझकर धीमे होने से नाखुश थे। कानूनी चैंपियन टायसन रेडेनबर्गर का मानना है इन आईफोन यूजर्स में से प्रत्येक को लगभग 65 डॉलर (करीब 5000 रुपये) मिल सकते हैं। मुआवजा पाने वाली लिस्ट में आईफोन 6 सीरीज के चार फोन, आईफोन 7 सीरीज और आईफोन एसई शामिल हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें