X Corp: एलन मस्क के ट्विटर खरीदने से खुश नहीं हैं पर्यावरणविद, लगभग 50% ने प्लेटफॉर्म छोड़ा, रिसर्च में दावा
शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे जैव विविधता, परिवर्तन जलवायु और प्राकृतिक आपदा पुनर्प्राप्ति जैसे मुद्दों पर सार्वजनिक चर्चा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।

विस्तार
एलन मस्क का एक्स कॉर्प (पहले ट्विटर) का अधिग्रहण, पर्यावरणविदों को रास नहीं आ रहा है। मस्क के एक्स कॉर्प के मालिक बनने के बाद करीब आधे पर्यावरणविदों ने प्लेटफॉर्म छोड़ दिया है। अमेरिका की एक रिसर्च कंपनी ने यह दावा किया गया है। शोधकर्ताओं का कहना है कि इससे इससे जैव विविधता, परिवर्तन जलवायु और प्राकृतिक आपदा पुनर्प्राप्ति जैसे मुद्दों पर सार्वजनिक चर्चा पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है।
इस रिसर्च को अमेरिका के जीव वैज्ञानिकों और पर्यावरण सलाहकारों की टीम ने किया है। शोधकर्ताओं ने ट्विटर पर 3,80,000 "पर्यावरण-उन्मुख उपयोगकर्ताओं" के एक ग्रुप का अध्ययन किया है। इस अध्ययन में जलवायु परिवर्तन और जैव विविधता जैसे विषयों पर पर्यावरण समर्थक चर्चाओं में सक्रिय संरक्षण समुदाय के लोग शामिल थे।
रिसर्च के अनुसार, मस्क के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म पर कब्जा करने के बाद छह महीने में ही इन पर्यावरण उपयोगकर्ताओं में से केवल 52.5 प्रतिशत ही सक्रिय रूप से ट्विटर का उपयोग करते पाए गए हैं। बता दें कि यदि उपयोगकर्ता 15 दिन के भीतर कम से कम एक बार प्लेटफार्म पर पोस्ट करते हैं तो उन्हें सक्रिय यूजर माना जाता है।
बता दें कि अक्तूबर 2022 में एलन मस्क ने ट्विटर खरीदा था। इससे पहले ट्विटर पर्यावरण संबंधी चर्चा के लिए अग्रणी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के रूप में काम कर रहा था। रिसर्च टीम के अनुसार, विभिन्न पर्यावरणीय हितों के लिए वकालत करने और विचारों-अनुसंधान के आदान-प्रदान और सहयोग के नए अवसरों के बारे में संवाद करने के लिए ट्विटर प्रमुख सोशल मीडिया मंच रहा है। टीम ने लिखा कि फिलहाल ट्विटर के बराबर ऐसा कोई प्लेटफॉर्म नहीं है।