BSNL: बीएसएनएल की सिम कार्ड होम डिलीवरी सर्विस लॉन्च, ऐसे करें अप्लाई

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 07 Jun 2024 11:27 AM IST
सार

BSNL की सिम कार्ड होम डिलीवरी सर्विस फिलहाल प्री-पेड सिम कार्ड के लिए उपलब्ध है। इसके लिए एक नया पोर्टल भी लॉन्च किया गया है जहां से यूजर्स नए सिम कार्ड के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।

BSNL starts home delivery of SIM cards in two cities Details in Hindi
BSNL - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने ग्राहकों को बड़ी सुविधा दी है। BSNL ने सिम कार्ड की होम डिलीवरी सर्विस शुरू की है। निजी टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही अपने ग्राहकों को सिम कार्ड की होम डिलीवरी सर्विस दे रही हैं। BSNL की सिम कार्ड की होम डिलीवरी सर्विस फिलहाल गुरुग्राम और गाजियाबाद में शुरू हुई है और जल्द ही अन्य सर्किल और शहरों में शुरू होगी।

    BSNL की इस सर्विस की जानकारी सबसे पहले टेलीकॉमटॉक ने दी है। रिपोर्ट के मुताबिक BSNL की सिम कार्ड होम डिलीवरी सर्विस फिलहाल प्री-पेड सिम कार्ड के लिए उपलब्ध है। इसके लिए एक नया पोर्टल भी लॉन्च किया गया है जहां से यूजर्स नए सिम कार्ड के लिए ऑर्डर कर सकते हैं।

    सिम कार्ड की होम डिलीवरी के लिए BSNL ने Prune के साथ साझेदारी की है जो कि टेलीकॉम सर्विस देने वाली कंपनी है। Prune की वेबसाइट पर जाने के बाद यूजर्स प्लान और सिम कार्ड चुन सकते हैं। उसके बाद उसी प्लान के साथ सिम डिलीवर किया जाएगा। Prune का एप भी है जिसे आप गूगल प्ले-स्टोर से डाउनलोड करके इस्तेमाल कर सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें