काम की बात: मोबाइल चोरी होने या खो जाने पर तुरंत करें ये पांच काम, फायदे में रहेंगे

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 06 Jun 2024 05:35 PM IST
सार

यदि दुर्भाग्यवश आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो आपको तुरंत कुछ काम करने चाहिए ताकि नुकसान को कम किया जा सके। इन पांच कदम से आपका खोया हुआ मोबाइल वापस भी मिल सकता है। आइए जानते हैं...

विज्ञापन
lost mobile do these five things immediately know steps in hindi
Lost Phone Tracking - फोटो : FREEPIK

    विस्तार

    मोबाइल चोरी आज कोई बड़ी बात नहीं है। राह चलते हुए किसी का भी फोन छीना जा सकता है। यह घटना किसी के साथ भी हो सकती है। यदि दुर्भाग्यवश आपका फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है तो आपको तुरंत कुछ काम करने चाहिए ताकि नुकसान को कम किया जा सके। इन पांच कदम से आपका खोया हुआ मोबाइल वापस भी मिल सकता है। आइए जानते हैं...

    • यदि मोबाइल एंड्रॉयड है तो 'Find My Device'एप या साइट का इस्तेमाल करें। इसे किसी अन्य डिवाइस पर या कंप्यूटर पर जाकरandroid.com/findपर लॉग इन करके कर सकते हैं। यहां से आप फोन को फॉर्मेट कर सकते हैं और यदि उसे बंद नहीं किया गया है और इंटरनेट ऑन है तो आप लाइव ट्रैक भी कर सकते हैं।
    • यदि iPhone है तो उसके ट्रैक करने के लिएFind My iPhoneका इस्तेमाल करें। इसे भी आप किसी अन्य iOS डिवाइस या कंप्यूटर पर जाकरicloud.com/findपर एक्सेस कर सकते हैं। इसकी मदद से आप बंद हुए फोन को भी ट्रैक कर सकते हैं।

    अपने मोबाइल सेवा प्रदाता को कॉल करके सिम कार्ड को तुरंत ब्लॉक करवाएं। इसका फायदा यह होगा कि चोर आपके सिम कार्ड का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा और आप किसी नई मुसीबत में नहीं फंसेंगे।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें